New Delhi, 09 September (NNS): Although, the adulterated stock of desi ghee is being traded rapidly in the neighbouring markets of Delhi. Here also, the confectioners are also selling the branded stock in the godown reach, due to this, the trade of the stock reported to be weak in the markets. Apart from this, the trade of desi ghee seems rapid in the online consumer pack, in these circumstances, the trade of desi ghee reported to be weak in the markets, but there is a shortage of the stock in the plants. Now, the full fledged plants will likely to arrive after a month, on seeing this, there is no possibility of more downfall in the near future and the market may show uptrend. Here, the premium quality desi ghee also ruling at Rs 9800/10050 per tin. The adulterated stock also being available between Rs 6000/7000 per quintal.
देसी घी-मिलावटी माल का प्रेशर
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मिलावटी देसी घी का व्यापार दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में धड़ल्ले से सुना गया। यहां भी कुछ अराजक तत्व हलवाइयों को सीधे सप्लाई नामी ब्रांडों के नाम से गोदाम पहुंच में करने लगे हैं, इससे मंडियों में व्यापार कम जरूर हो गया है। इसके अलावा ऑनलाइन उपभोक्ता पैक में भी देसी घी का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है, इन परिस्थितियों में बाजारों में व्यापार कम जरूर हुआ है, लेकिन प्लांटों में माल नहीं है। अभी प्लांट फुल फ्लैश चलने में एक महीने का समय लगेगा, इसे देखते हुए देसी घी में निकट में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा आगे चलकर बाजार और बढ़ सकता है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी 9800/10050 रुपए प्रति टीन के बीच बिक में चल रहे हैं। मिलावटी माल 6000 से 7800 रुपए के बीच ब्रांड के हिसाब से सप्लाई कर रहे हैं।
Milk powder: increment in demand from the confectioners
New Delhi, 09 September (NNS): Presently, both the local and upcountry demand of milk powder seems high from the sweets manufacturers in the current week. On the other hand, the exporters are also purchasing the stock of milk powder of South India. The reality is that the festival consumption report4ed to be high from the last two and a half months. Now, the demand of dusshera seems constant, before this, both the inferior and superior quality stock has already been sold out in shrawani consumption. The prices have been ruling at the higher level in the international markets, in these circumstances, milk powder is being available at the strong level, but it is profitable to trade at the current level.
दूध पाउडर-हलवाइयों की मांग बढ़ी
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर में चालू सप्ताह लोकल एवं चालानी मिठाई निर्माता की मांग अच्छी बनी हुई है। उधर निर्यातक भी दक्षिण भारत के काऊ मिल्क पाउडर की खरीद कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले ढाई महीने से त्यौहारी खपत अच्छी चल है, अब दशहरा की मांग चल रही है, उससे पहले श्रावणी खपत में हल्के भारी माल में निबट चुके थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके भाव ऊंचे चल रहे है, इन परिस्थितियों में दूध पाउडर के भाव पूर्ववत मजबूत चल रहे है, लेकिन मुनाफा भी लेते रहना चाहिए।
