New Delhi, 19 September (NNS): The availability of liquid milk showed uptrend in the plants of desi ghee. On the other hand, the arrivals of adulterated stock constant in all the markets which is being sell at the lower level as compared to the best quality desi ghee. Recently, two adulterants have been caught in Haridwar, on seeing these circumstances, desi ghee is being traded between Rs 7700/8200 per tin, now, there is no possibility of more uptrend in the prices. The difference between the branded stock of desi ghee also reported to be high as comparatively, due to which, the market may show heavy downfall during the near future.

देसी घी-मिलावटी माल उठने नहीं देंगे

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) देसी भी प्लांटों में लिक्विड दूध की उपलब्धि पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। दूसरी ओर मिलावटी माल का जोर सभी मंडियों में बना हुआ है, जो बढ़िया देसी घी से काफी सस्ते बेचने लगे हैं। अभी हाल ही में हरिद्वार में दो बड़ी कंपनियों के माल मिलावट करने वाले पकड़े गए हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो देसी घी 7700/8200 रुपए प्रति टीन के बीच यहां बिक रहा है, इसमें अब बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। बढ़ियां देसी घी नामी गिरामी ब्रांडों में भी अब अंतर ज्यादा हो गया है, जिससे बाजार आगे भरपूर मंदा लग रहा है।

Milk powder: trade according to the needs

New Delhi, 19 September (NNS): The availability of liquid milk has been started increasing constantly due to the constant rainfall in the country. However, huge amount of liquid milk also been selling out in the poly pack because the manufacturing companies are getting a profit at the current level, despite all this, the export reproved to be sluggish and the production of milk powder has been started increasing continuously gradually, on seeing these circumstances, the trade should be done at the current level and it is expected that the market may decrease during the coming days.

दूध पाउडर-जरूरत का व्यापार करिए

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) देश में बढ़िया मानसून की बरसात होने से लिक्विड दूध की उपलब्धि निरंतर बढ़ रही है। हालांकि अभी भी पॉलीपैक में ही ज्यादा लिक्विड दूध जा रहा है, क्योंकि निर्माता कंपनियों को उसमें बढ़िया पड़ता लग रहा है। इन सबके बावजूद भी निर्यात की बिक्री ठंडी पड़ने तथा दूध पाउडर का उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ने से अब प्लांटों में स्टॉक सुधरने लगा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए केवल जरूरत का व्यापार करना चाहिए, आगे मंदा लग रहा है।