New Delhi, 02 July (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The arrivals reported to be high, after this, there, the prices remained unchanged. Here, its prices remained firm at Rs 22400 per quintal due to the sluggish trading activities. Before this, the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contact prices went down by Rs 5 or 0.02 to Rs 20760 per quintal due to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.

जीरा : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 12-13 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से अधिक होने के बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की नगण्य लिवाली से सर्वाधिक सक्रिय वायदा नाममात्र को 5 रुपए या 0.02 प्रतिशत नरम होकर 20,760 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Red chilli: likely to remain strong

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal as the consumption of red chilli increases in the monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect as the weddings will likely to start soon. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंच गया। आमतौर पर मानसून सीजन के दौरान किराना जिंसों की खपत बढ़ जाती है। इसके बाद भी यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ब्याह-शादियां भी शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती जारी रहने की संभावना है।

Cloves: no long downfall

New Delhi, 02 July (NNS): The monsoon has reached in Delhi, after this, the price of cloves held steady at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। दिल्ली में आज मानसून पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 02 July (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2900 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom reduced to 65303 kg in the Greenhouse Cardamom Marketing Private Limited Auction. The average auction price reduced to Rs 2814.97 per kg amid weak buying  even after the feeble arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2855.38 per kg in the last auction which held on 20th June. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई ग्रीनहाउस कार्डमम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 65,303 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2814.97 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 20 जून को हुई इस नीलाम में यह कीमत 2855.38 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 02 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the stock of Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। देश के अन्य हिस्सों के बाद आज राजधानी दिल्ली में भी मानसून का आगमन हो गया। इसके बाद भी यहां कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of dry ginger jumped by Rs 500 to Rs 32000 per quintal owing to the strong sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger than the normal level. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सौंठ की बिक्री में मजबूती दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए तेज होकर 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की अपेक्षाकृत रूप से ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Pistachio: remain weak

New Delhi, 02 July (NNS): Here, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3400 per kg due to the tax free opening of Strait of Hormuz only for two months. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पिस्ता : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट खुल तो गया है लेकिन अभी भी इसे लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ईरान कह रहा है कि यह स्ट्रेट केवल दो महीनों के लिए ही टोलमुक्त रहेगा। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।