New Delhi, 24 September (NNS): The prices of cumin went up by Rs 200 to Rs 23300 per quintal due to the increment in the sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 14000/15000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices rose by Rs 40/50 per 20 kg. During the previous day, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The active contact prices rose by Rs 365 or 1.66 to Rs 22395 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जीरे की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 14-15 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। बीते दिन भी वहां इसमें 20-25 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 365 रुपए या 1.66 प्रतिशत तेज होकर 22,395 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 24 September (NNS): There is thunderstorm in some areas of Andhra Pradesh and Orissa and Andhra Pradesh amid deep depression. This depression reached kalingpattnam of Andhra Pradesh on the night of 23/24 september, after this, it reached to Orissa and it willlikely to be weak, due to this, here, There were around 20000/25000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli remained firm at Rs 28000 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 3800 per quintal. There is no possibility of increment in the spot red chilli prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। ‘डीप डिप्रेशनÓ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिसा के कुछ हिस्सों में तूफान आया हुआ है। यह डिप्रेशन 23-24 सितम्बर की रात को आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टïनम से टकराया था। इसके बाद यह आगे बढ़ता हुआ ओडिसा की तरफ बढ़ गया। अब इसके कमजोर पड़ने का भी अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। बहरहाल, इस तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश की गुंटूर मंड़ी में लालमिर्च की आवक घटकर करीब 20-25 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cloves: will remain weak
New Delhi, 24 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and inferior quality in the producing areas. The spot cloves prices will not likely to remain weak during the near future.
लौंग : सुस्त बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची बनी होने तथा विश्व के अन्य उत्पादक देशों में क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 24 September (NNS): The sale of small cardamom showed uptrend after the uptrend in the prices during the previous days, after this, here, the prices of small cardamom 7.5mm jumped by Rs 50 to Rs 3100 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom reported to be around 114556 kg in Spices More Trading Company, Kumili Auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the buying showed strong trend, due to this, the average auction price jumped to 3177.40 per kg, due to this, the market sentiments may affect, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी छोटी इलायची की बिक्री में और बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए और तेज होकर 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। बीते दिन हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,14,556 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 3177.40 रुपए हो जाने की रिपोर्ट आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: will remain weak
New Delhi, 24 September (NNS): The prices of black pepper remained at Rs 765 per kg because of the weak offtake after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the increased import prices from Sri Lanka, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की सुधार दर्ज किया गया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने के संकेतों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: no fear of downfall
New Delhi, 24 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the weak sale at the higher level during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the one month delay in the arrivals of the new crop in Kerela. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। केरल में नई फसल में करीब एक महीने की देरी होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Pistachio: no fluctuations
New Delhi, 24 September (NNS): Here, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 3900 per kg due to the stability after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the expected problem in import from Bob-al Mandeb after the Strait of Hormuz. The spot pistachio prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
पिस्ता : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद पिस्ते में स्थिरता का रुख बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब बाब-अल-मंदेब से भी आयात में दिक्कतें आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही रुका रह सकता है।
