New Delhi, 12 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 13000/14000 bags in Unjha. There, the prices held stable at the same level of the previous days owing to the sluggish buying even after the downfall in the prices. The prices of this famous commodity went down by Rs 100 to Rs 22900 per quintal due to the weak buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 25 or 0.13 percent to Rs 19650 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 13-14 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त बनी होने से सक्रिय वायदा 25 रुपए या 0.13 प्रतिशत नरम होकर 19,650 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Red chilli: no fear of downfall
New Delhi, 12 May (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal owing to affected sale amid increment in temperature. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There is one month holiday of Guntur. The trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot red chilli prices during the coming days.
लालमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। तापमान बढ़ने की वजह से यहां लालमिर्च की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में एक महीने का अवकाश चल रहा है। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cloves: will likely to remain strong
New Delhi, 12 May (NNS): The rupee went down to 95.35 against the American dollar in the Foreign Market Exchange. It is expected the rupee may show more downfall in future. After this, here, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and lack of availability in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लौंग : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 95.35 के नए निचले स्तर पर आ गया। इतना ही नहीं, अभी इसमें और कमजोरी आने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इसके बाद भी यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। कमजोर रुपए तथा अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उपलब्धता तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत बनी रह सकती है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 12 May (NNS): The sale of small cardamom reported to be sluggish even after the increment in the prices, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. During the previous day, the arrivals of small cardamom rose to 84548 kg in the Mass Enterprises Auction. Its average auction price declined to Rs 2537.70 per kg owing to the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2561.26 per kg which held on 30th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। तापमान में वृद्धि होने के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई मास इंटरप्राईजेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 84,548 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली अपेक्षाकूत रूप से कमजोर बनी होने के कारण इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2537.70 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 30 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2561.26 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 12 May (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish even after the uptrend in the price during the previous days, due to this, the prices of black pepper markara held stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible and the prices improved by Rs 10 per kg, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमेें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने लेकिन 10 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Dry ginger: will likely to remain strong
New Delhi, 12 May (NNS): Here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of weak sale even after the uptrend in the prices of ginger. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the strong demand. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यात मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मजबूती जारी रहने की उम्मीद है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari held stable at Rs 3400 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the closure of strait of Hormuz. There is no possibility of downfall in spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से बमबारी शुरू किए जाने की रिपोर्ट आ रही हैं। इसके बाद भी यहां पिस्ते की लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और इसकी वजह से आयात में दिक्कत आने से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। अत: आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
