`New Delhi, 19 October (NNS): Here, the prices of average quality cumin gained by Rs 100 to Rs 28800/29600 per quintal. The arrivals of cumin reported to be limited in all the markets along with the Unjha mandi. The availability of premium quality bold grains seems weak in the markets. The farmers of Gujarat and Rajasthan have been started storing the stock at the higher level, due to this, the selling seems weak in the markets. Both the traders and the purchasers are active at the lower level on seeing the upcoming demand and festival season, due to this, the prices showed uptrend in the local markets and the contract market. The prices may increase by Rs 20 per quintal during the near future.
जीरा : 20 रुपए और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी दर्ज की गई है, यहां पर एवरेज क्वालिटी वाले जीरे की कीमतें 100 रुपये बढ़कर 28800/29600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। ऊंझा मंडी और अन्य मंडियों में जीरे की आवक सीमित बनी हुई है। प्रीमियम क्वालिटी वाले मोटे बीजों की उपलब्धता काफी कम हो गई है। गुजरात और राजस्थान के किसान ऊंचे भाव की उम्मीद में अपने पास मौजूद स्टॉक को रोककर चल रहे हैं, जिससे बाजार में बिकवाली कम हो रही है। त्योहारी सीजन और आगामी मांग की उम्मीद के चलते व्यापारी और खरीदार निचले स्तरों पर सक्रिय होकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे वायदा बाजार और स्थानीय मंडियों में भाव ऊपर चढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें 20 रुपए की तेजी और लग रही है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 19 October (NNS): The buying of red chilli reported to be weak after the uptrend in the prices. Recently, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 per quintal, due to this, here, its prices remained stable at Rs 26000/28000 per quintal. The arrivals of superior quality stock seems weak in the famous markets of Guntur and Khamman, but here, the prices remained stable at the same level due to the lack of demand support. According to the traders, the carry over stock seems weak in the godowns and the cold storages as compared to the previous yea. The trade of red chilli will be profitable during the previous days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) हाल ही में लालमिर्च कीमतों में आई तेजी के बाद फिलहाल लिवाली थोड़ी कमजोर पड़ी है, हाल ही में लालमिर्च 334 नंबर की कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी। जिससे यहां पर इसके भाव 26000/28000 प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए हैं। गुंटूर और खम्मम जैसी प्रमुख मंडियों में अच्छी गुणवत्ता वाली लाल मिर्च की आवक में कमी बताई जा रही है, लेकिन यहां पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने से भाव स्थिर पड़े हुए हैं। व्यापारियों का मनाना है कि, कोल्ड स्टोरेज और गोदामों में पिछले साल के मुकाबले कैरीओवर स्टॉक कम बचा हुआ है। आगामी दिनों में बाजार ठहरकर लाभदायक रहेगा।
Turmeric: profitable after some time
New Delhi, 19 October (NNS): In spot, the stock of turmeric is being traded at Rs 21800/22000 per quintal due to the constant selling during the previous week, but now, its prices jumped by Rs 800 to Rs 22700/22800 per quintal. The arrivals reported to be weak and the prices showed downfall during the last some years. Both the big traders and the stockists started hoarding the stock on seeing the uptrend in the prices, due to this, there is a lack of supply in the markets. The prices showed uptrend due to the constant buying and speculation at the contract market, due to which, exchanges have also had to impose additional margins.
हल्दी : ठहरकर और मुनाफा देगी
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह लगातार बिकवाली चलने से हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा के भाव 21800/22000 रुपए बिक रहे थे, लेकिन अब 800 रुपए और उछलकर 22700/22800 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर जा पहुंचे। मंडियों में हल्दी की आवक काफी कम है और पिछले कुछ वर्षों से पुराने स्टॉक में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। भाव में लगातार तेजी की उम्मीद को देखते हुए बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट अपनी उपज को रोककर रख रहे हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति की किल्लत बढ़ गई है। वायदा बाजार पर नए सिरे से लिवाली और सट्टेबाजी के चलते भी कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसके कारण विनिमय केंद्रों को अतिरिक्त मार्जिन भी लगाना पड़ा है। और निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।
Poppy seeds: may not show more downfall
New Delhi, 19 October (NNS): Recently, the prices of poppy seeds declined by Rs 50 per kg. Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1300/1400 per kg. The new crop of poppy seeds have been started arriving in March and April, due to this, the prices have remained under pressure due to the increased arrivals of the new crop in the markets. Both the big stockists and the farmers are selling out their stock at the lower level after the nominal improvement in the markets. Both the producers and the traders are selling out their stock in the wait of upcoming demand and good festivals, due to this, the market showed strong trend. The prices may not show more uptrend during the near future.
पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में इस समय बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। मंडियो में मामूली सुधार के बाद भी बड़े स्टॉकिस्टों और किसानों द्वारा घटे हुए दामों पर घबराकर माल बेचने का दबाव नहीं देखा जा रहा है। उत्पादक और व्यापारी बेहतर त्योहारों और आगामी मांग के इंतजार में अपने स्टॉक को धीरे-धीरे निकाल रहे हैं, जिससे निचला स्तर मजबूत बना हुआ है। फिलहाल इसमें तेजी की संभावना नहीं लग रही है।
Coriander: profitable at the current level
New Delhi, 19 October (NNS): The prices of coriander jumped by Rs 200 to Rs 17800/18100 per quintal. On seeing the upcoming winter and diwali, the buying seems high from the wholesale purchasers, blenders and the spices manufacturers. The all-round buying seems constant from the markets to fulfil the upcoming demand. The arrivals of coriander seems weak in all the markets including famous producing markets. The arrivals of new crop has already been over and the market totally depends on the old stock. The trade will be profitable during the near future.
धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। आज इसमें 200 रुपए की तेजी आने से बादामी के भाव बढ़कर 17800/18100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दिवाली और आने वाले सर्दियों के सीजन को देखते हुए मसाला कंपनियों, ब्लेंडर्स और थोक खरीदारों की तरफ से खरीदारी तेज हो गई है। वे आगामी मांग को पूरा करने के लिए मंडियों से अच्छे माल की चौतरफा लिवाली कर रहे हैं। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों और मंडियों में धनिया की आवक काफी कम हो गई है। नई फसल की आवक लगभग समाप्त हो चुकी है और बाजार मुख्य रूप से पुराने स्टॉक पर निर्भर है।आगामी दिनों में इसमें और लाभ मिलने की संभावना है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 19 October (NNS): Recently, the prices of black pepper improved by Rs 5 per kg, due to this, its markara prices went up to Rs 770/780 per kg. Both the arrivals and the supply of black pepper seems limited in the famous producing markets along with Kochi. Both the farmers and the local traders are storing their stock at the current level, due to this, the arrivals showed downfall in the markets and the prices gets support. On seeing situation of rupee against the dollar and the import cost seems high, due to this, the prices of imported black pepper have been ruling at the higher level, due to this, both the demand and domestic prices of black pepper showed strong trend.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 5 रुपए की तेजी आई थी, जिससे यहां पर कालीमिर्च मरकरा 770/780 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर जमी रही। कोच्चि और अन्य प्रमुख मंडियों में काली मिर्च की दैनिक आवक और सप्लाई काफी सीमित हो गई है। किसान और स्थानीय व्यापारी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपनी बची हुई फसल को संभालकर रख रहे हैं, जिससे मंडियों में माल की आवक घटी है और कीमतों को समर्थन मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और आयात लागत बढ़ने से विदेशी काली मिर्च महंगी हुई है, जिससे भारतीय काली मिर्च की मांग और घरेलू कीमतें मजबूत हुई हैं।
Big cardamom: no possibility to decrease
New Delhi, 19 October (NNS): The new crop of big cardamom has been arriving constantly in the markets. On the other hand, huge amount of stock has been available in the markets. The demand of big cardamom showed uptrend in the domestic markets due to the starting of Winter and the festival season during November and December, but the prices of big cardamom reduced by Rs 40 to Rs 1510/1560 per kg due to the lack of demand support. Recently, the prices showed downfall in the auction centres and the famous producing markets including Singtam and Siliguri of Sikkim. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
बड़ी इलायची : घटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में पिछले दिनों आई तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। आगामी नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में कुछ दिन पहले वृद्धि देखने को मिली थी, लेकिन अब ग्राहकी का समर्थन न मिलने से नीचे वाले भावों में कैंचीकट के भाव 40 रुपए घटकर 1510/1560 रुपए प्रति किलो रह गए। हाल ही में सिक्किम के सिंगताम और सिलिगुड़ी जैसे प्रमुख उत्पादक व ऑक्शन केंद्रों में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें फिलहाल लंबी तेजी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
