New Delhi, 17 February (NNS): There were around 3500 bags of cumin reproted to arrive in Unjha. There, the total of around 8000/9000 bags were arrived and the prices eased by Rs 20 per 20 kg. The prices of cumin gained by Rs 100 to Rs 23300 per quintal owing to the limited selling from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices gained by Rs 130 or 0.58 percent to Rs 22385 per quintal owing to the higher speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। ऊंझा में नए जीरे की आवक बढ़कर करीब साढ़े तीन हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। इसे मिलाकर वहां पर इस प्रमुख किराना जिंस की कुल करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित होने से जीरा सामान्य नाममात्र को 100 रुपए बढ़ाकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल पर बोला गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.58 प्रतिशत तेज होकर 22,385 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Red chilli: not likely to increase

New Delhi, 17 February (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reproted to arrive including 70000 bags in Guntur and the prices held stable at the same level fo the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 500/2000 per quintal. Here also, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 23500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect becuase of the sluggish sale. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों नई फसल की लालमिर्च की करीब 70 हजार बोरियों की आवक हो रही है। इसे मिलाकर वहां कुल करीब 80-85 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे पूर्व हाल ही में वहां इस प्रमुख किराना जिंस में क्वालिटीनुसार 500-2000 रुपए की मंदी आई थी। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं है।

Cloves: will remain strong

New Delhi, 17 February (NNS): The prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg becuase of the weak offtake even after the uptrend in the prices during the prevouis days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import improved and weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लौंग : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लौंग का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता ऊंचा पड़ने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मजबूती बनी रह सकती है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 17 February (NNS): Today, the prices of small cardamom rose to Rs 34763 kg in the Climate Natural Spices Private Limited Auction. The arrivals reproted to be high, whereas, the average auction price reduced to 2449.23 per kg due to the weak buying. Its prices were at Rs 2464.15 per kg in the last auction which held on 6th February. Here, the prices of small caradamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg because of the sluggish sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। आज हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 34,763 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 2449.23 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 6 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2464.15 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची तेज होने के आसार नहीं हैं।

Black pepper: no long increment

New Delhi, 17 February (NNS): The prices of black pepper remained firm at Rs 765 per kg owing to the sluggish sale even after the downfal in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the prevoius day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak sale at the higher level and negligible selling from the farmers. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। किसानों की बिकवाली नगण्य बनी होने लेकिन अपेक्षाकृत रूप से ऊंची कीमत पर बिक्री भी प्रभावित होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Dry ginger: not likely to increase

New Delhi, 17 February (NNS): The temperature has been increasing constantly, due to this reason, the temperature also seems high in both morning and evening in North India. Therefore, the prices of dry ginger remained stbale at Rs 29000 per quintal due to the weak sale. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। तापमान में वृद्धि होने लगी है। यही वजह है कि उत्तर भारत में अब सुबह-शाम को छोड़कर सर्दी का अहसास करीब-करीब खत्म हो गया है। अत: यहां बिक्री सुस्त बनी होने से सौंठ सामान्य 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 17 February (NNS): The prices of pistachio remained stable at Rs 3200 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.

पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद पिस्ते का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।