New Delhi, 03 June (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23000 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 115 or 0.56 percent to Rs 20290 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 13-14 हजार बेारियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 115 रुपए या 0.56 प्रतिशत मंदा होकर 20,290 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Red chilli: no possibility to decrease

New Delhi, 03 June (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The summer vacations have been started in Guntur, due to this reason, the both the supply and availability gets affected. There is no possibility of more downfall in the spot red chilli prices during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गर्मियों का अवकाश चालू है। इसकी वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 03 June (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 790 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the monsoon reaches in some states and downfall in the temperature. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में आई कमी तथा कई राज्यों में मानसून पहुंच जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 03 June (NNS): The arrivals of small cardamom dropped down to 36860 kg in the Spices More trading Company auction. Here, the average auction price jumped to Rs 2380.67 per kg owing to the weak arrivals than the normal level and increased buying. Before this, the prices were at Rs 2166.44 per kg which held on 14th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 36,860 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2380.67 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 14 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2166.44 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Black pepper: will likely to remain strong

New Delhi, 03 June (NNS): The offtake of black pepper reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 740 per kg. Recently, the prices have increased by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi because of the constant rainfall. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। वहां वर्षा जारी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: remain sluggish

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the heavy rainfall in the Kerela. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में मानसूनी वर्षा जारी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है।

Pistachio:  will remain strong

New Delhi, 03 June (NNS): Pistachio Peshawar prices remained firm at Rs 3050 per kg due to the weak offtake at the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak availability and supply than the normal level. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी क-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने की संभावना है।