New Delhi, 11 December (NNS): There is a shortage of arrivals in Unjha due to the cold weather conditions and downfall in the temperature in Gujarat. There were around 5000/6000 bags of cumin reported to arrive in the famous commodity and the prices held stable at the same level of the previous day. Here also, the prices of cumin remained firm at Rs 22200 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the recent uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 245 or 1.15 percent to Rs 20970 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : घटाबढ़ी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात में तापमान में कमी आने और मौसम ठंड़ा होने के कारण ऊंझा में जीरे की आवक में कमी आ गई है। ऊंझा में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक घटकर 5-6 हजार बोरियों की रह जाने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। एक दिन पूर्व इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 245 रुपए या 1.15 प्रतिशत मंदा होकर 20,970 रुपए पर पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 11 December (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The new crop has been started arriving in other producing areas along with Andhra Pradesh. Here, the prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़ती हुई करीब 80-85 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आंध्र प्रदेश के अन्य प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भी अब बारी-बारी से इस प्रमुख किराना जिंस की नई फसल शुरू होनी है। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Cloves: held strong
New Delhi, 11 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram due to the sluggish buying from the stockist seven after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing winter season and weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
लौंग : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम क ेपूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने तथा सर्दियों के मौसम से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों तक हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 11 December (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2600 per kg because of the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The arrivals of small cardamom gained to 44982 kg in the Spices More Trading Company, Kumili auction which held during the previous day. Its prices went down to 2396 per kg because of the strong buying. The prices were at Rs 2442.89 per kg in the last auction which held on 01st December. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणाामस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कंपनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 44,982 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। मजबूत लिवाली से यह सारी की सारी मात्रा बिकने के बाद भी इसकी कीमत तुलनात्मक रूप से मंदी होकर 2396 रुपए रह गई। इससे पूर्व 1 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2423.89 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: held sluggish
New Delhi, 11 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg due to the sluggish sale even after the recent downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day ion Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: held strong
New Delhi, 11 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of the sluggish offtake even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the higher prices of ginger than the normal level. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Pistachio: no possibility to decrease
New Delhi, 11 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3000 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher import prices. The spot pistachio prices will likely to decrease during the coming one or two days.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ते का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर के आसपास ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।
