New Delhi, 16 March (NNS): There were around 50000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be high, whereas, there, the prices of this famous commodity declined by Rs 20/25 per 20 kg owing t the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 225 or 1.03 percent to Rs 21655 per quintal because of the sluggish buying even after the feeble prices. The prices may show nominal downfall during the coming week.
जीरा : घट सकता है
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 50 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां बीते सप्ताह घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 225 रुपए या 1.03 प्रतिशत मंदा होकर 21,655 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में थोड़ी-बहुत मंदी आ सकती है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 16 March (NNS): There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur mandi. There, the prices of red chilli remained stable at the same level due to the limited support of buying even after the higher arrivals. Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 24000 per quintal owing to the sluggish buying even after the improved prices. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है। गुंटूर में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक बढ़कर करीब सवा लाख बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन बना होने से वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां सुधरी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 16 March (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 600 to Rs 14300 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. During the weekend, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 76 or 0.52 percent to Rs 14832 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 600 रुपए मंदी होकर 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। हालांकि सप्ताहांत में इसमें 100 रुपए का सुधार भी हुआ। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 76 रुपए या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 14,832 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of decrement
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1450 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing war in the middle-east countries. There is no fear of downfall in the spot prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।
Coriander: will remain high
New Delhi, 16 March (NNS): The arrivals of coriander reported to be constant in all the states. However, its arrivals seems weak than the normal level, due to this reason, here, coriander badami prices rose by Rs 200 to Rs 11800 per quintal during the previous week. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices went up by Rs 126 or 1.12 percent to Rs 11368 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.
धनिया : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नई फसल की आवक चल रही है। हालांकि इसकी आवक सामान्य से कमजोर बनी हुई है। यही वजह है कि बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 11,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 126 रुपए या 1.12 प्रतिशत तेज होकर 11,368 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया मजबूत बना रहने की उम्मीद है।
Black pepper: no downfall
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of red chilli markara improved by Rs 5 to Rs 750 per kg owing to the higher buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices fell down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi even after the increment of Rs 5 per kg. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming one or two days.
कालीमिर्च : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा मामूली 5 रु सुधरकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। हाल ही में आई 5 रु की तेजी के बाद कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The active auction price reported to be around 1425/1700 per kg in the last auction which held on 26th February, due to this, the market sentiments may affect. There is no more downfall in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 26 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1425/1700 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
