New Delhi, 27 November (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be weal, after this, its prices held stable at the same level of the previous day because of the sluggish buying. Here, cumin prices remained stable at Rs 22300 per quintal due to the sluggish buying even at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 120 or 0.56%  to Rs 21640 per quintal owing to improved speculative buying. The spot cumin prices will likely to improve during the near future.

जीरा : सुधर सकता है

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त पड़ने से इसकी कीमत कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 120 रुपए या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 21,640 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की तेजी से हो रही बिजाई की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।

Red chilli: likely to held stable

New Delhi, 27 November (NNS): The prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish offtake even after the recent downfall. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect as the arrivals of new crop will arrive after some time and the crop also affected in some areas of Andhra Pradesh.  The spot red chilli prices will likely to remain stable at the strong level during the near future.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद यहां लालमिर्च के उठाव में सुस्ती छा गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर मंड़ी में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में नई फसल को हानि होने तथा इसकी आवक शुरू होने में देरी होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से रूकी रह सकती है।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 27 November (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, its prices have slipped by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of improvement in the spot cloves prices during the near future.

लौंग : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 27 November (NNS): The arrivals of small cardamom descended to 25477 kg in the Cardamom Groversover Private Limited Auction which held during the previous day.  It average auction price went down to Rs 2365.77 per kg because of the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2369.99 per kg in the last auction which held on 15th November. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2700 per kg because of the sluggish buying at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 25,477 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत नरम होकर 2365.77 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई थी। इससे पूर्व 15 नवम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2369.66 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से साढ़े सात एमएम छोटी इलायची 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper: no fear of downfall

New Delhi, 25 November (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. On the other hand, its prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous level in Kochi. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। उधर, कोच्चि में पिछले दिनों आई तेजी के बाद इसकी कीमत स्थिर ही बनी होने तथा आवक भी बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Dry ginger: will remain strong

New Delhi, 27 November (NNS): The sale of dry ginger reported to be sluggish even after the uptrend in the prices, due to this reason, the prices of dry ginger remained stable at Rs 29,500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher ginger prices as comparatively. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रह सकती है।

Pistachio: not likely to increase

New Delhi, 27 November (NNS): The prices of pistachio remained stable at Rs 2900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The kharmas has been started, due to this, the market sentiments may affect, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will not likely to increase during the coming days.

पिस्ता : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ते के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। चालू महीने के अंत से खरमास भी शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।