New Delhi, 02 February (NNS): The prices of cumin ascended by Rs 500 to Rs 23900 per quintal due to the higher buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up to Rs 24100 per quintal. In Unjha, there were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 75 or 0.32 percent to Rs 23550 per quintal due to all-round speculative buying. The market sentiments may affect due to the higher arrivals of the new crop. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the coming days.
जीरा : सीमित तेजी-मंदी
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 500 रुपए तेज होकर 23,900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हालांकि इससे पूर्व जीरा तेज होता हुआ 24,100 रुपए तक ऊंचा हो गया था। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियो की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 23,550 रुपए हो गया। नई फसल की आवक बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की तेजी-मंदी सीमित दायरे में बनी रह सकती है।
Red chilli: no possibility of downfall
New Delhi, 02 February (NNS): The prices of red chilli 334 no. jumped by Rs 6500 to Rs 24000 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Before this, the prices were at Rs 24500 per quintal. There were around 75000/80000 bags along with 550000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the downfall in the production of new crop. The spot red chilli prices may increase in the near future during the coming days.
लालमिर्च : फिर बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च फिर से बढ़ सकती है। बढ़ी कीमत पर भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 6500 रुपए उछलकर 24 हजार रु प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। हालांकि इससे पूर्व यह 24,500 रुपए के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। गुंटूर में नई फसल की करीब 55 हजार बोरियों समेत लगभग 75-80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल के उत्पादन में गिरावट आने की आशंकाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च फिर से बढ़ सकती है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 02 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 400 to Rs 15900 per quintal during the review week because of the weak buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 140 or 0.86 percent to Rs 16186 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may not likely to increase during the coming one or two days.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 400 रुपए और मंदी होकर 15,900 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 0.86 प्रतिशत मंदा होकर 16,186 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 02 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।
Coriander: no long uptrend
New Delhi, 02 February (NNS): During the review week, the prices of coriander badami gained by Rs 200 to Rs 11200 per quintal due to the constant buying support from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract market gained by Rs 64 or 0.55 percent to Rs 11684 per quintal owing to higher speculative buying. The market sentiments may affect due to the weak arrivals of the new crop as comparatively. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 11,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 64 रुपए या 0.55 प्रतिशत तेज होकर 11,684 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल तुलनात्मक रूप से नीची आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 02 February (NNS): Black pepper markara prices improved by Rs 10 to Rs 770 per kg due to the lack of buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have improved by Rs 40 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती छा सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए और बढ़कर 770 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती का वातावरण बन सकता है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 02 February (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1670 per kg due to the weak buying from the stockists even at the higher prices. Before this, the prices have gone up to Rs 1710 per kg. The average auction prices reported to be around Rs 1500/1950 per kg in the last auction which held on 22nd January. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। हालांकि इससे पूर्व यह तेज होती हुई 1710 रुपए तक चली गई थी। 22 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1500/1950 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
