New Delhi, 28 August (NNS): Here, the prices of cumin slipped by Rs 200 to Rs 20800 per quintal owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices went down by Rs 155 or 0.80 percent to Rs 19310 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect because of weak export. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming days.
जीरा : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर जीरे के उठाव में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 155 रुपए या 0.80 प्रतिशत मंदा होकर 19,310 रुपए पर आ गया। निर्यात में कमी आने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Red chilli: no possibility of downfall
New Delhi, 28 August (NNS): The sale of red chilli reported to be weak even after the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices rose by Rs 500/2000 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will not likely to decrease during the coming days.
लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा क्वालिटीनुसार 500-2000 रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 28 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 98118 kg in the South Indian Cardamom Online Auction Private Limited. Its average auction price went up to Rs 2494.48 per kg because of the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2426.99 per kg in the last auction which held on 18th August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 2650 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। आज हुइर्ह साऊथ इंडियन कार्डमम ऑनलाईन ऑक्शन प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 98,118 किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2494.48 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 18 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2426.99 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नहीं हैं।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 28 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 750 per kg owing to the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूती से बनी रह सकती है।
Dry ginger: will held stable
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the uptrend in export. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सौंठ : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यात में उछाल आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।
Pistachio: not likely to increase
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2600 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the ceasefire in Iran. There is no possibility of more downfall int the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि ईरान में फिलहाल सीजफायर चल रहा है लेकिन वहां कभी भी फिर से युद्ध शुरू होने के आसार हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।
