New Delhi, 21 July (NNS):  The nominal amount of rainfall has been going on in Unjha, after this, there, around 12000/13000 bags were reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, its prices reduced by Rs 100 to Rs 22800 per quintal because of the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices slipped by Rs 75 or 0.35 to Rs 21210 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to fluctuate during the near future.

जीरा : उतार-चढ़ाव बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में हल्की-फुल्की बारिश होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी वहां इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। यहां लिवाली घटने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.35 प्रतिशत घटकर 21,210 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की आस है।

Red chilli: no possibility to decrease

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive, after this, its prices remained stable at the same level. The spot red chilli prices will not likely to decrease during the coming one or two days.

लालमिर्च : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में सुबह से हल्की बारिश शुरू होने के कारण लालमिर्च में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी रही। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च घटने की आशंका नहीं दिख रही है।

Cloves: will likely to remain sluggish

New Delhi, 21 July (NNS): The offtake of cloves reported to be weak and the monsoon season seems ongoing, due to this, here, cloves prices remained firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। बारिश का मौसम बना होने से यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 21 July (NNS): The rainfall reported to be weak in the kerela, due to this, the crop gets affected, due to this, the sale of small cardamom showed uptrend, due to this reason, here, the prices of small cardamom rose by Rs 50 to Rs 2900 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio.  During the previous day, the arrivals of small cardamom rose to Rs 69283 kg in the GreenHouse Cardamom Marketing India Private Limited. The arrivals reported to be high, after this, its average auction price jumped to Rs 3062.63 per kg due to the increased buying even after the higher prices. Before this, its prices were at Rs 2707.09 per kg in the last auction which held on 10th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। केरल में मानसूनी बारिश सामान्य से कमजोर होने और इसकी वजह से फसल प्रभावित होने की आशंका से यहां छोटी इलायची की बिक्री में वृद्धि हुई। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए तेज होकर 2900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। बीते दिन हुई ग्रीनहाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 69,283 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3062.63 रुपए पर जा पहुंचने की सूचना मिली। इससे पूर्व 10 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2707.09 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 21 July (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish due to the monsoon season, as a result, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi mandi. The market sentiments may affect owing to the imported stock from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। मानसूनी बारिश के कारण यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि मंड़ी में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका से आयातित मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती का वातावरण बना रह सकता है।

Dry ginger: no possibility of downfall

New Delhi, 21 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at 33000 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी का डर नहीं है।

Pistachio: held strong

New Delhi, 21 July (NNS): This is the 10th day of war between Iran and America, due to this, here, the prices of pistachio Peshawar remains stable at Rs 3800 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the affected import amid ongoing war.  The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days is no possibility of improvement in the spot pistachio prices during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (एनएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच फिर से युद्ध आगे बढ़ता हुआ 10वें दिन मे ंप्रवेश कर गया। यही वजह है कि यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद पिस्ता पेशावरी 3800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। नए युद्ध और इसकी वजह से आयात प्रभावित होने का डर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।