New Delhi, 04 August (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1120 per tonne.  In kandla, its prices ascended by Rs 10 to Rs 9800 per quintal owing to the weak selling from the importers.  In KLC, the CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply from the importers and weak rupee against the American dollar. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1120 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं आयातकों को बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 100 रूपये बढ़कर 9800 रूपए प्रति कुंतल हो गए।  सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा  अगस्त  व सितम्बर डिलीवरी में तेजी  का रूख रहा। डॉलर की  तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean oil: not likely to decrease

New Delhi, 04 August (NNS): Here, soya refined prices remained stable at Rs 13100 per quintal owing to the weak selling and bullish news from the markets of Madhya Pradesh and Maharashtra. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12200 per quintal. The selling from the importers seems feeble, due to this; its prices went up by Rs 100 to Rs 12250 per quintal in kandla. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सोयाबीन तेल : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) मध्य प्रदेश व महाराष्ट की मंडियों के तेज समाचार आने के कारण बिकवाली कमजोर होने के कारण यहां सोया रिफाइंड के भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12200 रूपये  बोले गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में इसके भाव 100 रुपए बढ़कर 12250 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है।

Mustard: no limited fluctuations

New Delhi, 04 August (NNS): At Lawrence Road, mustard prices declined by Rs 150 to Rs 7000/7050 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills at the higher level. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed downtrend because of the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may fluctuate by Rs 100/150 per quintal during the coming days.

सरसों : सीमित घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) ऊंचे भाव पर तेल मिलों की मांग कमजोर होने स्टॉकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए  घटकर 7000/7050 रुपए प्रति किवंटल रह गए। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मंदे  का का रख रहा। मांग एवं स्टॉक को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा घट बढ की संभावना नहीं है। बाजार 100/150 रुपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: no more increment

New Delhi, 04 August (NNS): During the review week, the prices of mustard oil went down by Rs 200 to Rs 16000 per quintal due to the weak demand. In Haryana, mustard prices have been quoted at Rs 15900 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also reduced by Rs 300 to Rs 16400 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल : ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 200 रूपये घटकर 16000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 15900 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली  सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 300 रूपये घटकर 16400 रूपये  प्रति क्विंटल रह गए। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: less possibility to decrease

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of cottonseed oil went down by Rs 150 to Rs 12900 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, cottonseed prices held strong at Rs 4350/4450 per quintal in the markets of Punjab. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and recent uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

बिनौला तेल : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग  घटने से  विनोला तेल के भाव 150 रुपए घटकर 12900 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि  उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 4350/4450 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। हाल में आई में गिरावट एवं सप्लाई को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Soybean: held strong

New Delhi, 04 August (NNS): Soybean prices improved by Rs 50 to Rs 5000 per quintal in Jalgaon owing to the strong buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in minus by 5 points whereas in KLCE, the active palm oil contract also declined by 49 Ringgit per tonne because of the limited buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain strong during the next week.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में मजबूती जारी रहने की आशा है। बढ़ी हुई कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए बढ़कर 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 5 प्वाईंट प्लस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 49 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की रिपोर्ट मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।