New Delhi, 23 September (NNS): In the international markets, CPO prices held strong at $1140 per tonne and increment in the import duty.  In Kandla, its prices went up by Rs 900 to Rs 9900 per quintal because of the weak selling from the importers and strong trend in the prices. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सीपीओ : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) आयात शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने तथा विदेशों में सीपीओ के भाव 1140 डॉलर प्रति टन पर मजबूत हो जाने एवं आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 900 रुपए बढ़कर 9900 रूपए प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में उसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soybean oil: will remain strong

New Delhi, 23 September (NNS): The prices of soya oil gained by Rs 600 to Rs 12600 per quintal due to the weak selling from the importers and the government has increased the import duty of edible oils. In the markets of Maharashtra, soya oil prices also rose by Rs 700 to Rs 12300/12350 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this,the market may likely to remain in the limited area during the coming days.

सोयाबीन तेल : मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से सोया तेल के भाव 600 रूपये बढ़कर 12600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। महाराष्ट्र की मंडियों में बिकवाली घटने के कारण सोया तेल के भाव 700 रूपये बढ़कर 12300/12350 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard: likely to remain firm

New Delhi, 23 September (NNS): At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 100 to Rs 6650/7000 per quintal due to the increased demand from the mills. In the markets of Rajasthan and UP, mustard prices showed uptrend because of the feeble demand. There were around 3.25 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. There is no possibility of more fluctuations in the prices in the spot mustard prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रूपये बढ़कर 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान, उत्तर प्रदेश की मंडियों में मांग कमजोर होने से सरसों की कीमतों में तेजी का रुख रहा। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3.25 लाख बोरी के लगभग की रही। आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: no more uptrend

New Delhi, 23 September (NNS): During the review week, the prices of mustard oil rose by Rs 300 to Rs 13900 per quintal due to the constant selling from Rajasthan and Haryana. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 13700 per quintal. In the markets of Rajasthan, the prices of mustard kachi ghani also remained strong at Rs 14300 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों तेल : ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा, राजस्थान की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 300 रूपये बढ़कर 13900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 13700 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। राजस्थान की मंडियों में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14300 रूपये पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Cottonseed oil: no downfall

New Delhi, 23 September (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 650 to Rs 12250 per quintal because of the increased demand from the vegetable ghee manufacturers and refiners. During the review week, the prices of cottonseed declined by Rs 300 to Rs 3600/3800 per quintal owing to the feeble demand. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market will likely to remain strong during the coming days.

बिनौला तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने से गत सप्ताह के दौरान बिनौला तेल के भाव 650 रुपए बढ़कर 12250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान मांग कमजोर होने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 300 रूपये घटकर 3600/3800 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean: will likely to remain strong

New Delhi, 23 September (NNS): In Jalgaon, soybean prices rose by Rs 50 to Rs 4850 per quintal due to the strong buying from the plants at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Howeve, the prices declined by Rs 5 per quintal during the weekend. The Chicago’s projection increased by 32 points and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 18 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain strong during the near future.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में मजबूती जारी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए और तेज होकर 4850 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। यद्यपि सप्ताहांत में इसमें 50 रुपए की मंदी आई है। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के प्रोजेक्शन में 32 प्वाईंट तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 18 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की सूचना मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।