New Delhi, 13 October (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1160 per tonne and in Kandla, it’s prices slipped by Rs 50 to Rs 10150 per quintal. In KLCE, the prices of CPO contract October and November delivery show uptrend because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and feeble selling from the importers amid weak rupee against the American dollar.
सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1160 डॉलर प्रति टन बोले जाने के कारण कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 10150 पर 50 रूपए प्रति कुंतल घट गए। सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा अक्टूबर व नवम्बर डिलीवरी मेंतेजी बना रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।
Soya oil: no more fluctuations
New Delhi, 13 October (NNS): During the review week, the prices of soya refined gained by Rs 100 to Rs 13100 per quintal due to the week supply despite the starting of new season. In Indore, Soya refined prices also ruling at Rs 12350/12400 per quintal. In Kandla, it’s prices dropped down from Rs 12400 to Rs 12300 per quintal owing to the constant selling from the importers amid trade war between America and China. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
सोया तेल-ज्यादा घट बढ नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) नया सीजन शुरु होने के बावजूद आपूर्ति घटने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 13100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12350/12400 रूपये बोले गए। हालांकि अमेरिका व चीन के बीच टैरिफ ट्रेड वार शुरु होने के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में 12400 से घटकर 12300 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 13 October (NNS): At Lawrence Road, mustard prices went up by Rs 50 to Rs 6900/6950 per quintal because of weak selling and higher demand from the Mills. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed heavy increment due to sluggish selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market mein likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-सीमित घट बढ
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा बिकवाली कमज़ोर होने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपये बढ़कर 6900/6950 रूपये रुपए प्रति किवंटल हो गए। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली घटने से सरसों की कीमतों में तेजीका रख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा घट बढ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: possibility of limited stability
New Delhi, 13 October (NNS): During the review week, the prices of mustard oil reduced by Rs 100 to Rs 14400 per quintal owing to the weak demand and Constant selling from the stockists. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14300 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kacchi Ghani also ruling at Rs 14750 per quintal. There is no possibility of more uptrant in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market mein likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-सीमित ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने एवं मांग घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 घटकर 14400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 14300 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14750 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: less possibility to increase
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of cotton seed oil declined by Rs 100 to Rs 12550 per quintal due to the higher supply and sluggish demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also strengthened at Rs 4450/4550 per quintal because of weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand.
बिनौला तेल-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्मताओ की मांग कमजोर तथा आपूर्ति बढ़ने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए घटकर 12250 रूपये प्रति क्विंटल रहगए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 4450/4550 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Soybean: no long uptrend
New Delhi, 13 October (NNS): Soybean prices gained by Rs 50 to Rs 4500 per quintal in Jalgaon owing to the limited buying from the plants even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s projection was in minus by 4 points and in KLCE, the active palm oil contract also dropped down by 59 points due to the weak buying from the investors. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the next week.
सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर प्लांटों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन मामूली 50 रुपए बढ़कर 4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 4 प्वाइंट प्लस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 59 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की जानकारी मिली। घरेलू बाजार में नई फसल की आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं।
