New Delhi, 13 January (NNS): In the international markets, CPO prices fell down from $1200 to $1175 per tonne. Similarly, in Kandla, its prices jumped from Rs 10000 to Rs 10100 per quintal due to the increased demand from the vegetable ghee manufacturers during the review period. The prices of CPO contract January and February delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand and supply.

सीपीओ : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1200 से घटकर 1175 डालर प्रति टन रह जाने के बावजूद वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 10000 से बढकर 10100 रूपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली घटने केएलसी में सीपीओ वायदाडी में जनवरी व फरवरी डिलीवरी में मंदे का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में मंदे की संभावना नहीं है।

Soybean oil: no downfall

New Delhi, 13 January (NNS): During the previous week, the prices of soya refined ascended by Rs 450 to Rs 13550 per quintal owing to the sluggish selling even after the uptrend in the prices of imported oils. In Kandla, its prices gained by Rs 400 to Rs 12600 per quintal due to the weak selling from the importers. In Maharashtra, soya refined prices also being quoted at Rs 12400/12500 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming day.

सोयाबीन तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) आयातित तेलों में तेजी का रूख होने के कारण बिकवाली घटने गत् सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 450 रूपये बढकर 13550 रुपए प्रति कुंतल हो  गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 400 रूपये बढ़कर 12600 रूपये प्रति क्विंटल हो गया। महाराष्ट्र में सोया रिफाइंड के भाव 12400/ 12500 रूपये  बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

Mustard: less possibility to decrease

New Delhi, 13 January (NNS):  At Lawrence Road, mustard prices rose by Rs 200 to Rs 6450/6500 per quintal due to the increased demand from the mills and the stockists along with the heavy rainfall in Rajasthan. During the review week, the prices of mustard showed uptrend because of the sluggish offtake in the markets of UP and Rajasthan. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and the demand during the coming days.

सरसों : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान में वर्षा एवं ओले के कारण सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका के कारण स्टाकिस्टो की घटने एवं तेल मिलों की मांग निकलने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 200 रूपये बढ़कर 6450/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। राजस्थान उत्तर प्रदेश की मंडियों में उठाव कमजोर होने से सरसों की कीमतों में तेजी का रख रहा। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे विशेष  घट-बढ़ की संभावना नहीं है।

Mustard oil: will remain stable

New Delhi, 13 January (NNS): The prices of mustard oil jumped by Rs 250 to Rs 13500 per quintal owing to the increased demand and sluggish supply. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 13300 per quintal. In shrinagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 13550 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल : रूका रहेगा

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं मांग बढ़ने से से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 250 रूपये बढकर 13500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 13300 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। श्रीगंगानगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13550 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा  घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार रूका रह सकता है।

Cottonseed oil: no more downfall

New Delhi, 13 January (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 350 to Rs 12500 per quintal owing to the increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review week, the prices of cottonseed ascended by Rs 100 to Rs 3600/3700 per quintal in the markets of Punjab due to the weak supply. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

बिनौला तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा से आपूर्ति कमजोर होने रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग बढ़ने  से गत सप्ताह के दौरान बिनौला  तेल के भाव 350 रूपये बढकर  12500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान सप्लाई घटने से पंजाब की मंडियों मेंबिनोला के भाव 100 रूपये बढकर 3600/3800 रूपये प्रति कुंतल हो गए। सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: possibility to improve

New Delhi, 13 January (NNS): In Jalgaon, soybean prices softened by Rs 25 to Rs 4350 per quintal owing to the limited buying from the plants at the higher prices. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in plus by 11 points and in KLCE, the active palm oil contract also gained by 138 Ringgit per tonne because of the strong buying from the investors. The spot soybean prices will likely to improve during the near future.

सोयाबीन : सुधरने के आसार

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन थोड़ा-बहुत सुधर सकता है। बढ़ी हुई कीमत पर भी प्लांटों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 25 रुपए सुधरकर 4350 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 11 प्वाईंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 138 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत सुधरने के आसार हैं।