New Delhi, 31 August (NNS): The prices of cotton seed oil went down by Rs 300 to Rs 16200 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने से बिनोला तेल के भाव 300 रुपए घटकर 16200 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4800/4900 रूपये प्रति कुंतल पर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean oil: less possibility to decrease

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the prices of soya oil remained strong at Rs 15600 per quintal due to the increased demand at the lower level and weak selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14450 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने तथा निचले स्तर पर ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 15600 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14450 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मांग घटने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना  कम है।

CPO: no downfall

New Delhi, 31 August (NNS): In the international markets, CPO prices dropped down from $1290 to $1275 per tonne. In Kandla, its prices remained stable at Rs 12100 per quintal because of the weak selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सीपीओ के भाव 1290 से घटकर 1275 डॉलर प्रति टन रह जाने केे बाउजूद आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 12100 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से के एल सी में सीपीओ वायदा  सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more increment

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the prices of mustard reduced by Rs 150 to Rs 8000/8050 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8375 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रूपये घटकर 8000/8050 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर में 8375 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain stable

New Delhi, 31 August (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil gained by Rs 150 to Rs 16850 per quintal owing to the increased demand and weak selling from the markets of Haryana and Rajasthan. In Haryana, it is being quoted at Rs 16700 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 16850 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) हरियाणा  व राजस्थान की बिकवाली कमज़ोर होने एवं ग्राहकी  निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रूपये बढ़कर 16850 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 16700 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 16850 रूपये  प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।

Soybean: No Expectation of a Rise

New Delhi, 31 August (NNS): Soybean prices in Jalgaon and surrounding markets have declined as stockists are aggressively selling old stocks ahead of the arrival of the new crop, while oil mills have slowed purchases at higher prices. As a result, soybean prices have fallen by Rs 150 within a week to Rs 6300/6350 per quintal. Stockists fear that the arrival of the new crop in the coming weeks could push down prices of old stocks further. This concern is prompting continued selling. Persistent supplies of cheaper edible oils from overseas markets and rising soybean imports from African countries are also putting significant pressure on the domestic market. There appears to be little scope for a rise in soybean prices in the coming days.

सोयाबीन : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएमनस) जलगांव और आसपास के बाजारों में सोयाबीन की कीमत में  स्टॉकिस्टों द्वारा नई फसल आने से पहले अपना पुराना स्टॉक तेजी से बाहर निकालना और तेल मिलों द्वारा ऊंचे दामों पर खरीदारी धीमी हो गई है, जिससे सोयाबीन के भाव एक सप्ताह के भीतर 150 रुपए घटकर 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। स्टॉकिस्टों को डर है कि आने वाले हफ्तों में नई फसल बाजार में आ जाएगी, जिससे पुराने स्टॉक के दाम और अधिक गिर सकते हैं। इसी डर से वे लगातार बिकवाली कर रहे हैं। विदेशी बाजारों से सस्ते खाद्य तेलों की लगातार आपूर्ति और अफ्रीकी देशों से सोयाबीन का आयात बढ़ने से घरेलू बाजार पर भारी दबाव बना हुआ है। आगामी दिनों में तेजी से आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।