New Delhi, 10 April (NNS): The prices of cottonseed cake went down by Rs 50 to Rs 4000/4250 per quintal owing to the weak demand from the cattle feed manufacturers and feeble demand. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4050/4100 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4200/4300 per quintal. There is no possibility of increment in the prices amid constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

बिनौला खल-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) आपूर्ति कमज़ोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग घटने ने से बिनौला खल के भाव 50 रुपए घटकर 4000/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में इसके भाव 4050/4100 रूपयेप्रति किवंटल बोले  गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4200/4300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली से बिनोला खल अप्रैल  में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें  गिरावट की उम्मीद कम है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 10 April (NNS): The prices of castor oil softened by Rs 50/100 to Rs 14100/14200 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the paint industries. In  Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13400/13500 per quintal. In NCDEX, the castor contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 50/100 रुपए मुलायम होकर 14100/14200 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। गुजरात में इसके भाव 13400/13500 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि सटोरियों की लिवाली से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा अप्रैल में तेजी का रुख् रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 10 April (NNS): The prices of mustard gained by Rs50 to Rs 6850/6900 per quintal owing to the higher demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also quoting at Rs 7300 per quintal because of the weak selling. In Kaithal, it is ruling at Rs6850/6900 per quintal.  On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-सीमित घट बढ़

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने से सरसों 50 रुपए बढ़कर 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। बिकवाली घटने से जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7300 रुपए, खैरथल में 6850/6900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व  मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है। बाजार, वर्तमान  भावों के आस पास रुका रह सकता है।