New Delhi, 25 October (NNS): The prices of cottonseed showed strong trend due to the increased arrivals of the new stock in the markets of North India, on seeing this, its prices held stable at Rs 4000/4100 per quintal because of the feeble selling. In the markets of North India, its prices held stable at Rs 3900/4000 per quintal owing to the feeble selling.  However, in NCDEX, the cottonseed cake December delivery fell down by Rs 27 to Rs 2990 per quintal due to the constant speculative buying and the market may not show more downtrend in the prices during the coming days.

बिनौला खल : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (एनएनएस) उत्तर भारत में  नए मालों की आवक न बढ़ने से बिनौले की कीमतों में मजबूती का रुख होने एवं बिकवाली घटने से बिनौला खल के भाव 4000/4200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली से एनसीडीएक्स में बिनौला खल दिसंबर डिलीवरी 27 रूपये घटकर 2990 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Castor oil: no downfall

New Delhi, 25 October (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 100 to Rs 13700/13800 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13100 per quintal. In the markets of Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6200/6300 per quintal. However, the prices of castor contract showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying and selling. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.

अरंडी तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 13700/13800 रूपये प्रति कुंतल हो गए। गुजरात में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से अरंडी वायदा में  मामूली उतार चढ़ाव बना रहा।  भविष्य में  इसमें विशेष मंदे की संभावना नहीं है।

Mustard: less possibility to decrease

New Delhi, 25 October (NNS): The arrivals of mustard dropped down from 3 lakh bags to 2.75 lakh bags in the various markets of the country. The prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 6400/6450 per quintal due to the increased demand from the mills at Lawrence Road. In Najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 5900/6100 per quintal in loose. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also being quoted at Rs 6700 per quintal because of the feeble selling. The spot mustard prices will likely to remain in the limited area during the coming days.

सरसों : तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख से घटकर 2.75 लाख बोरी रह जाने एवं तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रूपए बढकर 6400/6450 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।