New Delhi, 15 January (NNS): The prices of cotton seed oil descended from Rs12400 to Rs 12250 per quintal owing to the weak demand from the refiners and the vegetable ghee manufacturers along with the constant selling from the markets of Punjab and Haryana. Similarly, cotton seed prices also being quoted at Rs 3700/3800 per quintal in the markets of Punjab. The prices of imported oils showed strong trend because of the limited buying and selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला तेल : अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग कमजोर होने एवं  हरियाणा व पंजाब की बिकवाली से  बिनौला तेल के भाव 12400 से घटकर 12250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3700/3800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की सीमित लिवाली बिकवाली के कारण विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। सप्लाई को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल की कीमतों में अधिक गिरावट नहीं लग रही है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of mustard fell down by Rs 50 to Rs 6350/6400 per quintal owing to the constant selling and sluggish demand from the oil mills. In Najafgarh Mandi, its prices also being quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. In Alwar mandi, it is ruling at Rs 6150/6200 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों : सीमित घट-बढ़

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने  के कारण स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6350/6400 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर मंडी में सरसों 6150/6200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। स्टाक व मांग  को देखते हुए इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Ricebran oil: no downfall

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of rice bran oil Punjab fell down by Rs 150 to Rs 10300 per quintal because of the weak demand from the refiners and the blenders. The prices of CPO and soya refined showed soft trend because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

राइसब्रान ऑयल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग कमजोर होने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के  भाव 150 रूपये घटकर 10300 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड एवं सीपीओ की कीमतों में नरमी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावों के आस-पास रूका रह सकता है।

CPO: will remain stable

New Delhi, 15 January (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1190 per tonne. In Kandla,  CPO prices dropped down by Rs 100 to Rs 10000 per quintal owing to the weak demand. However, the CPO February contract also descended by 40 Ringgit to 4538 Ringgit per tonne. Similarly, the CPO March contract also dropped down by 49 Ringgit to 4388 Ringgit per tonne because of the sluggish speculative buying. The rupee showed downfall against the American dollar in the foreign market exchange. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation.

सीपीओ : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1190 डालर प्रति टन बोले जाने तथा मांग कमजोर होने  से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 100 रुपए घटकर 10000 रूपये प्रति रह गये। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से केएलसी में सीपीओ वायदा फरवरी 40 रिंगिट घटकर 4538 तथा मार्च 49 रिंगिट घटकर 4388 रिंगिट प्रति टन रह गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में रूपए की कीमतों का लुढ़कना जारी रहा। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard cake: no uptrend

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of mustard cake remained firm at Rs 2375/2550 per quintal due to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Rajasthan, mustard cake prices showed uptrend. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों खल : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)  पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति कमजोर होने से सरसों खल के भाव 2375/2550 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। राजस्थान की मंडियों  में सरसों खल की कीमतों में तेजी का रूख रहा ।सप्लाई व मांग  को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों मे और अधिक गिरावट की संभावना कम है, बाजार सीमित  उतार-चढ़ाव के बीच  में घूमता रह सकता है।