New Delhi, 21 August (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16600 per quintal due to the weak sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 80 or 0.49 to Rs 16200 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्त बना रहने की आस

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.49 प्रतिशत मंदा होकर 16,200 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने की संभावना है।

Nutmeg: will likely to remain strong

New Delhi, 21 August (NNS): The selling seems limited from the producers in Kochi due to the uninterested prices and the arrivals gets affected, due to this, the prices remained unchanged. As a result, here, nutmeg prices gained by Rs 20 to Rs 745 per kg due to the lack of buying support from the stockists and weak supply. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per quintal. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.

जायफल : मजबूती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। कीमत आकर्षक नहीं होने की वजह से उत्पादकों की बिकवाली सीमित होने से कोच्चि में जायफल की आवक सामान्य से तंग हो रही है। इसके बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति में कमी आने और स्टॉकिस्टों की लिवाली का समर्थन बना होने से यहां जायफल 20 रुपए तेज होकर 745 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। यद्यपि निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मजबूती बनी रह सकती है।

Turmeric: may show increment

New Delhi, 21 August (NNS): The offtake of turmeric reported to be high after the increment in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis gained by Rs 200 to Rs 19400 per quintal. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices rose by Rs 544 or 2.51 percent to Rs 22228 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may increase during the coming days.

हल्दी : और बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी हल्दी के उठाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए तेज होकर 19,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 544 रुपए या 2.51 प्रतिशत तेज होकर 22,228 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी और बढ़ सकती है।

Poppy seeds: will remain weak

New Delhi, 21 August (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the uncertain situation amid opening of Strait of Hormuz. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता का वातावरण होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 21 August (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish, as a result, the prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1680 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop will likely to arrive in the end of the current month and the first week of the next month. The average auction price reported to be around 1400/1675 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती का माहौल छाने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1680 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चालू महीने के अंत तक या अगले महीने के आरंभ में शुरू होने के आसार हैं। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: likely to remain in the limited area

New Delhi, 21 August (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 11000/12000 bags in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level and the buying seems weak, due to this, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices gained by Rs 15 or 0.07 percent to Rs 20830 per quintal due to the sluggish speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the near future.

जीरा : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 11-12 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 15 रुपए या 0.07 प्रतिशत सुधरकर 20,830 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने की उम्मीद है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 21 August (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the consumption season off, due to this reason, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। खपत का सीजन होने के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में इसकी कीमत तथा आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।