New Delhi, 21 October NNS): The prices of coriander badami fell down by Rs 100 to Rs 8200 per quintal due to the shortage of the demand. There were around 150/200 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 22 or 0.29 percent to Rs 7512 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the near future.

धनिया : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए की मांग में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 100 रुपए मंदा होकर 8200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 150-200 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 22 रुपए या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 7512 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Red chilli: no possibility to increase

New Delhi, 21 October (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 18500 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 50000/55000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the upcoming crop in MP. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices during the coming days.                                                                                                                                                                                     लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 18,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50-55 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। एमपी की नई फसल शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Turmeric: may show uptrend

New Delhi, 21 October (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis went down by Rs 500 to Rs 14300 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. During the weekend, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 3400 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices ascended by Rs 248 or 1.81 percent to Rs 13950 per quintal because of the increased speculative buying. The spot turmeric prices may show nominal uptrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 500 रुपए मंदी होकर 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। हालांकि सप्ताहांत में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ। ईरोड में हल्दी की करीब 3400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 248 रुपए या 1.81 प्रतिशत तेज होकर 13,950 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1200 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant availability and supply. There is no fear of decrement in the spot poppy seeds prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of black pepper Markara improved by Rs 10 to Rs 715 per kg due to the increased buying at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals and prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the stock from Shri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली और बढ़ने से बीते सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए और तेज होकर 715 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of cumin went down by Rs 400 to Rs 26400 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Its prices have increased by Rs 200 per quintal during the previous day. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices gained by Rs 30/40 per 20 kg. The active contract prices ascended by Rs 125 or 0.50 percent to Rs 25300 per quintal because of the increased speculative buying. The market sentiments may affect because of the sprinkles of rainfall in Gujarat and the sowing of new crop has been started. The spot prices of cumin will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 400 रुपए मंदा होकर 26,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हालांकि सप्ताहांत में इसमें 200 रुपए की तेजी आई है। ऊंझा में जीरे की करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 30-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 125 रुपए या 0.50 रुपए बढ़कर 25,300 रुपए पर पहुंच गया। गुजरात में बूंदाबांदी होने और नई फसल की बिजाई शुरू होने में हो रही देरी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 21 October (NNS): Here, the prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 35 to Rs 1520 per kg because of the increased buying from the stockists at the lower level. Before this, the prices have gone down by Rs 15 per kg. Its average auction price rose to Rs 1250/1765 per kg in the last auction which held on 17 October, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of decrement in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 35 रुपए तेज होकर 1520 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। 17 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1765 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।