New Delhi, 06 June (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 8400 per quintal due to weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 1000/1200 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 78 or 1.10 percent to Rs 7140 per quintal due to the increased buying from the speculators. The spot coriander prices may show improvement in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : सुधरने के आसार
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 1000-1200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 78 रुपए या 1.10 प्रतिशत तेज होकर 7140 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया में सुधार होने के आसार हैं।
Nutmeg: will remain sluggish
New Delhi, 06 June (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this, its prices held firm at Rs 570 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the near future.
जायफल : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 570 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।
Turmeric: possibility of more improvement
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held stable at Rs 14600 per quintal owing to the improved offtake at the improved prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices reported to be increase by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 220 or Rs 1.53 to Rs 14578 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may show nominal improvement in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : और बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर हल्दी के उठाव में और सुधार हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए तेज होकर 14,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। बीते दिन भी इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। ईरोड में इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की वृद्धि होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.53 प्रतिशत तेज होकर 14,578 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है।
Poppy seeds: no possibility to increase
New Delhi, 06 June (NNS): The sale of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee than the normal level and lower temperature as comparatively. There is no possibility of more uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तापमान सामान्य से नीचा बना होने तथा कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut held firm at Rs 1600 per kg owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Its average auction price went down to Rs 1250/1800 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1800 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cumin: limited fluctuations
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of cumin rose by Rs 300 to Rs 22500 per quintal because of the improved sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 600 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive and the prices gained Rs 20 per 20 kg. The active contact prices went up by Rs 165 or 0.84 to Rs 19920 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show limited uptrend and downfall in the prices during the coming days.
जीरा : सीमित तेजी-मंदी
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 300 रुपए तेज होकर 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व इसमें 600 रुपए की गिरावट आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बेारियों की आवक होने तथा 80-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 165 रुपए या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 19,920 रुपए पर हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने की आस है।
Fenugreek: no possibility to increase
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाना की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मंदा होने का डर नहीं है।
