New Delhi, 05 September (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 200 to Rs 8700 per quintal owing to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive and the prices rose by Rs 100 per quintal in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices went up by Rs 74 or 0.92 percent to Rs 8412 per quintal because of the strong speculative buying. There is a possibility of temporary break on uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.

धनिया : तेजी अस्थाई हो सकती है

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर धनिए की बिक्री में थोड़ा सुधार देखा गया है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 8700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 74 रुपए या 0.92 प्रतिशत तेज होकर 8142 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए की यह तेजी अस्थाई साबित हो सकती है।

Nutmeg: will remain sluggish

New Delhi, 05 September (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the feeble prices, as a result, here, its prices softened remained stable at Rs 690 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 5 per kg. The arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of lack of buying from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the near future.

जायफल : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर जायफल के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Turmeric: no possibility to decrease

New Delhi, 05 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 200 to Rs 12600 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal.  There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 352 or 2.83 percent to Rs 12106 per quintal due to the higher speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices sluggish during the coming days.

हल्दी : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री और कमजोर पड़ गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 12,600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 352 रुपए या 2.83 प्रतिशत गिरकर 12,106 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 05 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher temperature and import. There is no possibility of uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात बढ़ने तथा तापमान नीचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 05 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut softened by Rs 5 to Rs 1480 per kg owing to the soft sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में नरमी दर्ज की गईर् है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 5 रुपए नरम होकर 1480 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1725 रुपए रह गई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है।

Cumin: no long downfall

New Delhi, 05 September (NNS): The prices of cumin went down by Rs 100 Rs 20500 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices gained by Rs 50 per 20 kg. The active contract prices softened by Rs 65 or 0.33 percent to Rs 19390 per quintal because of the weak speculative selling. There is no possibility of long downfall in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.33 प्रतिशत नरम होकर 19,390 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी मंदी का अनुमान नहीं है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 05 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6100 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the consumption season off. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है।