New Delhi, 04 May (NNS): Here, the prices of coriander Badami dropped down by Rs 200 to Rs 14100 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 500/600 bags of coriander reported to arrive in the baran Mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 194 or 1.54 percent to Rs 12524 per quintal because of the constant speculative buying, due to this reason, the market sentiments mat affect. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.
धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 14,100 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 500-600 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 194 रुपए या 1.54 प्रतिशत मंदा होकर 12,524 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 04 May (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal due to the sluggish offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 80000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The export seems weak in the markets, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain high during the near future.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां उठाव सुस्त पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इन दिनों वहां क्वालिटी सामान्य की अपेक्षा हल्की आ रही है। इससे निर्यातक भी बाजार से दूर होने शुरू हो गए हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 04 May (NNS): during the previous week, the prices of turmeric Erode gatha asitis dropped down by Rs 400 to Rs 15100 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the weak prices. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices Rose by Rs 62 or 0.39 percent to Rs 15994 per quintal amid limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming week.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 400 रुपए मंदी होकर 15,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बेारियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 62 रुपए या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,994 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Poppy seeds: will likely to remain strong
New Delhi, 04 May (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1450 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There are the situation of tension in both America and Iran because of the ongoing ceasefire, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है। बढ़ी कीमत पर बिक्री सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। सीजफायर चालू होने के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मजबूती जारी रह सकती है।
Black pepper: will you remain sluggish
New Delhi, 04 May (NNS): the prices of black pepper markara held stable at Rs 775 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible in Kochi and the prices went down by Rs 5 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक नगण्य होने जबकि 5 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर मेें कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 04 May (NNS): The prices of cumin went down by Rs 600 to Rs 23100 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 18000/20000 bags of cumin reported to arrive and the prices slipped by Rs 100/125 per 20 kg. The active contract prices went down by Rs 455 or 2.23 percent to Rs 19990 per quintal owing to the constant speculative buying. The prices of spot cumin will not likely to increase during the coming week because of the lack of activenss from the exporters.
जीरा : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में तेजी की आशा नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए और मंदा होकर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 18-20 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-125 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 455 रुपए या 2.23 प्रतिशत टूटकर 19,990 रुपए रह गया। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no long down fall
New Delhi, 04 May (NNS): The prices of cardamom fluctuates by Rs 10 to Rs 1630 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price rose to Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held on 30th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long down fall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए के उतार-चढ़ाव के बाद 1630 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। 30 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1806 रुपए हो जाने की खबर मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।
