New Delhi, 08 April (NNS): The prices of coriander Badami held stable at Rs 14000 per quintal due to the weak offtake after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. The trading activities reported to be sluggish in the Baran mandi of Rajasthan amid constant rainfall. On the other hand, the active contract prices dropped down by Rs 220 or 1.65 percent to Rs 13130 per quintal due to the constant profit taking selling, in these circumstances, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। वर्षा होने के कारण राजस्थान की बारां जैसी मंड़ियों में कामकाज ठप्प रहा। उधर, सटोरियों की मुनाफावसूली बिकवाली से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.65 प्रतिशत गिरकर 13,130 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Nutmeg: will remain sluggish

New Delhi, 08 April (NNS): The oftake of nutmeg reported to be slughish after the uptrend in the prices during the previous days, as a result, here, it’s prices remained stable at Rs 730 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. However, there is a rumour of ceasefire between America and Iran, due to this reason, the demand from the exporters may not increase from the exporters, due to this, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जायफल : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यह 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच अस्थाई युद्धविराम होने की चर्चाएं चल रही हैं लेकिन इसकी वजह से निर्यातकों की मांग बढ़ने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मे ंसुस्ती का माहौल बना रह सकता है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 08 April (NNS): There are the news of ceasefire between Iran and America, due to this reason, the stockists are taking interest towards the purchasing of turmeric, as a result, here, the prices of turmeric erode gatha asitis jumped by Rs 400 to Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 440 or 2.71 percent to Rs 16660 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच अस्थाई सीजफायर होने की चर्चाओं ने स्टॉकिस्टों को हल्दी की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 400 रुपए उछलकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 440 रुपए या 2.71 प्रतिशत उछलकर 16,660 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 08 April (NNS): the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg because of the sluggish sale even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There are the news of ceasefire between Iran and America, however, this is the ongoing summer season, due to this, the market sentiments mein affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका और ईरान के बीच अस्थाई युद्धविराम होने की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। हालांकि गर्मियों का सीजन भी चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 08 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 10 to Rs 1680 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. It’s average auction price reported to be at Rs 1375/1600 per kg in the last auction which held on 2nd April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची की बिक्री में कमी आने लगी है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। 2 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1600 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 08 April (NNS): The arrivals of Unjha reported to be weak. Today, the arrivals of cumin dropped down to 30000 bags because of the constant rainfall during the previous day. It’s prices improved by Rs 20 per 20 kg owing to the improved buying and weak arrivals then the normal level. Here, the prices of cumin ascended by Rs 200 to Rs 24600 per quintal due to the higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. The active contract prices Rose by Rs 140 or 0.63 percent to Rs 22425 per quintal due to the suport of speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। ऊंझा में आवक लगातार कम हो रही है। एक दिन पूर्व हुई वर्षा के कारण आज ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 30 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली सुधरने से 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। यहां भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 24,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियो की लिवाली का समर्थन बना होने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 0.63 प्रतिशत तेज होकर 22,425 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत बना रह सकता है।

Fenugreek: will remain sluggish

New Delhi, 08 April (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7000 per quintal because of the sluggish sale even after the up trend in the prices during the previous days. Recently, the prices have rose by Rs 200/300 per quintal. The market sentiments may affect because of the constant rainfall in the famous producing areas of Rajasthan and Madhya Pradesh. The spot fenugreek prices  will likely to remains sluggish during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में हो रही वर्षा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।