New Delhi, 15 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 10800 per quintal owing to the weak sowing. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 600/700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 114 or 1.10 percent to Rs 10280 per quintal because of weak speculative buying. There is no possibility of improvement in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : सुधरने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में धनिए की बिजाई में तेजी आई है। इसकी वजह से पूर्व में बिजाई नीची होने की आशंका का असर कुछ हद तक कम होने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 10,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 600-700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 114 रुपए या 1.10 प्रतिशत मंदा होकर 10,280 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Red chilli: no possibility of long uptrend
New Delhi, 15 December (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level in Guntur. The prices of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 16,500 per quintal due to the sluggish buying and arrivals then than normal level in the producing areas. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the starting of the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot red chilli prices during the near future.
लालमिर्च : लंबी तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 80-85 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबरें हैं। उत्पादक क्षेत्रों में हो रही तुलनात्मक रूप से ऊंची आवक तथा लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल शुरू होने का बाजार की धारणा पर असर हो सकता है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 15 December (NNS): Here, the prices of turmeric gained by Rs 500 to Rs 15200 per kilogram owing to the strong buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, its prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 1500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 168 or 1.09 percent to Rs 15640 per quintal due to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 500 रुपए तेज होकर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 168 रुपए या 1.09 प्रतिशत तेज होकर 15,640 रुपए पर पहुंच जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Poppy seeds: held sluggish
New Delhi, 15 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey slipped by Rs 100 to Rs 1300 per kg due to the weak buying from the stockists. Later on, its prices held stable at Rs 1400 per kg because of the weak buying from the stockists. The market sentiments may affect because of the weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। जाड़ो का मौसम होने की वजह से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाने में 100 रुपए का उतार-चढ़ाव देखा गया। सप्ताह के आरंभ में स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से पोस्तदाना तुर्की 100 रुपए मंदा होकर 1300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया था। इसके बाद लिवाली बढ़ने से यह इतना ही तेज होकर 1400 रुपए के पूर्वबंद स्तर पर पहुंच गया। आपूर्ति सामान्य के आसपास ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Black pepper: not likely to decrease
New Delhi, 15 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may get support because of the delay in the arrivals of the new crop. The spot black pepper prices will not likely to decrease during the coming one or two days.
कालीमिर्च : मंदी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। ब्राजील से कालीमिर्च का आयात अब नगण्य रह गया है। इसके बाद भी उठाव सुस्त ही बना होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल सामान्य की अपेक्षा देरी से शुरू होने की चर्चाओं से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: will remain fluctuate
New Delhi, 15 December (NNS): There were around 5000/6000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Gujarat and the prices reported to be at the previous level. The prices of cumin remained firm at Rs 22200 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 105 or 0.50 percent to Rs 20820 per quintal because of limited selling pressure from the speculators. The market sentiments may affect because of the sowing of new crop. There is possibility of limited fluctuations in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : उतार-चढ़ाव बना रहेगा
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की घटती हुई करीब 5-6 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.50 प्रतिशत मंदा होकर 20,820 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।
Big cardamom: strong support of sale
New Delhi, 15 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1680 per kg owing to limited support of sale from the stockists in the markets. Before this, the prices have gone up to Rs 1700 per kg, but the average auction price increase to Rs 1450/1787.50 per kg in the last auction which held on 11th December. The spot big cardamom prices will get support during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : बिक्री का मजबूत समर्थन नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। साप्ताहिक नीलामी में कीमत सीमित दायरे में बनी होने तथा हाजिर बाजारों में बिक्री के हल्के-फुल्के समर्थन से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची में मामूली सुधार हुआ। यहां पर बड़ी इलायची कैंचीकट नाममात्र को 10 रु सुधरकर 1680 रु प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि इससे पूर्व यह बढ़ती हुई 1700 रुपए तक जा पहुंची थी लेकिन इस स्तर पर बिक्री का मजबूत समर्थन नहीं मिला। 11 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1787.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची की बिक्री को समर्थन मिला तो थोड़ी तेजी आ सकती है।
