New Delhi, 30 April (NNS): Here, the prices of coriander badami held firm at Rs 8800 per quintal due to weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The auction of coriander gets affected in Rajasthan because of wheat. The active contract prices reduced by Rs18 or 0.24 percent to Rs 7450 per quintal due to the weak speculative buying. There is no fear of downfall in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। गेहूं की वजह से राजस्थान में धनिए की नीलामी प्रभावित हो रही है। सटोरियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.24 प्रतिशत घटकर 7450 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Nutmeg: not likely to increase

New Delhi, 30 April (NNS): Here, the prices of nutmeg held firm at Rs 630 per kg because of the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish buying from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain high during the coming one or two days.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफर्ल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 630 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Poppy seeds:  will remain strong

New Delhi, 30 April (NNS): The poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1350 per kilogram due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 30 April (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut slipped by Rs 25 to Rs 1560 per kg due to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 30 per kg. Its average auction prices were at Rs 1375/1702 per kg in the last auction which held on 24th April. The market sentiments may affect because of the weak sale than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव कमजोर पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 25 रुपए मंदी होकर 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। 24 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1702 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। बिक्री की कमी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Turmeric: no more downfall

New Delhi, 30 April (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 15 to Rs 15000 per quintal owing to the weak sale even after the sluggish prices, but recently, its prices have gone down in the same ratio. There were around 6000 bags of turmeric reported to arrive in Erode during the previous day and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 44 or 0.32 percent to Rs 13816 per quintal because of the limited buying from the speculators. There is possibility of break on downall in the spot turmeric prices during the coming one or two days.

हल्दी : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए और मंदी होकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 6 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 13,816 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 30 April (NNS): The prices of cumin held stable at Rs 24500 per quintal because of the weak offtake even after the sluggish prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive and the prices fell down by Rs 35/60 per 20 kg. The active contact prices slipped by Rs 130 or 0.659 to Rs 21795 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect owing to the weak arrivals. The spot cumin prices may show uptrend during the coming days.

जीरा : अभी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। बीते दिन भी इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 35-60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.59 प्रतिशत मंदा होकर 21,795 रुपए रह गया। आवक निचले स्तर पर आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की आस नहीं है।

Fenugreek: no possibility to improve

New Delhi, 30 April (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6400 per quintal owing to the weak sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect due to the arrivals of new crop. The spot fenugreek prices may show improvement during the coming days.

मेथीदाना : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।