New Delhi, 18 July (NNS): Here, the prices of coriander badami held stable at Rs 8400 per quintal due to sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to be arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 02 or 0.03 percent to Rs 7620 per quintal because of the feeble speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में वर्षा के कारण इसकी आवक घटकर करीब 400 बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 2 रुपए या 0.03 प्रतिशत नरम होकर 7620 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मंदी का डर नहीं है।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 18 July (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the feeble prices, due to this, here, its prices held steady at Rs 605 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.
जायफल : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 605 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Turmeric: no possibility of long uptrend
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held firm at Rs 13500 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 16 or 0.12 percent to Rs 13336 per quintal due to the nominal speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the previous day.
हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 13,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 16 रुपए या 0.12 प्रतिशत सुधरकर 13,336 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 18 July (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलो्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।
Big cardamom: remain sluggish
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1550 per kg owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 60 per kg. There was no auction of big cardamom from the last one month. The average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. The spot big cardamom prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : सुस्ती रहेगी
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1550 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 60 रुपए की गिरावट आई थी। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से इसकी नीलामी नहीं हुई है। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए रही थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची सुस्त ही बनी रहने की संभावना है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of cumin held strong at Rs 21500 per quintal because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 100 per quintal. There were around 5000/7000 bags of cumin reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in Unjha. The active contract prices improved by Rs 30 or 0.15 percent to Rs 19575 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot coriander prices during the near future.
जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 21,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 5-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.15 प्रतिशत सुधरकर 19,575 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 5800 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 5800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
