New Delhi, 19 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 10900 per quintal owing to the weak sowing than the normal level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 110 or 1.11 percent to Rs 10048 per quintal because of higher speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नई फसल की तेजी से बुआई चल रही है। इसके बाद भी धनिए की बिजाई तुलनात्मक रूप से कमजोर ही होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 10,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 110 रुपए या 1.11 प्रतिशत तेज होकर 10,048 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Nutmeg: not possibility of improvement
New Delhi, 19 December (NNS): The prices of nutmeg remained firm at Rs 695 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of more improvement in the prices during the coming days.
जायफल : सुधार की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बावजूद यहां जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 19 December (NNS): Here, the prices of turmeric reduced by Rs 100 to Rs 15200 per kilogram owing to the weak offtake even after the increment in the prices during the previous days. Recently, its prices have gone up in the same ratio. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 338 or 2.11 percent to Rs 15674 per quintal due to the higher speculative buying. The spot turmeric prices will likely to increase during the coming one or two days.
हल्दी : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां हल्दी के उठाव में थोड़ी कमी देखी गई। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए घटकर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 338 रुपए या 2.11 प्रतिशत गिरकर 15,674 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नहीं है।
Poppy seeds: no increment
New Delhi, 19 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak sale even after the recent uptrend in the prices. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता लगभग सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 19 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 20 to Rs 1690 per kg owing to improved sale even after the increment in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1475/1800 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची की बिक्री में थोड़ी वृद्धि हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1690 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1475/1800 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 19 December (NNS): There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Gujarat and the prices reported to be stable at the same level of previous day. The prices of cumin remained stable at Rs 22200 per quintal owing to the weak buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices went down by Rs 285 or 1.34 percent to Rs 21000 per quintal because of weak speculative buying. The market sentiments may affect because of the sowing of new crop. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 285 रुपए या 1.34 प्रतिशत मंदा होकर 21 हजार रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
Fenugreek: no possibility of downfall
New Delhi, 19 December (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak even after the uptrend in the prices. As a result, here, fenugreek prices remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the normal availability and supply. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the near future.
मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही होने की रिपोर्ट मिली। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
