New Delhi, 02 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal due to the weak sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 150 bags of coriander reported to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 30 or 0.19 to Rs 15796 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the higher prices. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी नाममात्र को 150 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.19 प्रतिशत घटकर 15,796 रुपए पर आ गया। कीमत सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Nutmeg: no possibility to increase

New Delhi, 02 September (NNS): Here, nutmeg prices remained stable at Rs 735 per kg due to the sluggish offtake even after the downtrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The marker sentiments may affect as the demand has already been over from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मांग करीब-करीब गायब होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की आस नहीं है।

Turmeric: will remain weak

New Delhi, 02 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis dropped down by Rs 100 to Rs 18600 per quintal. During the previous day, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The active contract prices went up by Rs 14 or 0.07 percent to Rs 20004 per quintal because of the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.

हल्दी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी हल्दी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां पर ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और मंदी होकर 18,600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 14 रुपए या 0.07 प्रतिशत नरम होकर 20,004 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 02 September (NNS): The Iran has full control over the strait of Strait of Hormuz, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problems in import. There is no fear f more downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। ईरान पर बमबारी करने के बाद अमेरिका ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर अब उसका करीब-करीब पूरा नियंत्रण हो गया है। इसी अनिश्चितता के कारण यहां लिवाली सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Big cardamom: no improvement

New Delhi, 02 September (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish even after the downfall in the prices, as a result, the prices of big cardamom kainchicut fell down by Rs 15 to Rs 1575 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 40/50 per kg. The average auction price reported to be around 1400/1675 per kg in the last auction which held on 20th August. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची के उठाव में और कमी आई। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 15 रुपए मंदी होकर 1575 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40-50 रुपए की गिरावट आई थी। गत 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। इसी महीने पहली फसल शुरू होने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आशा नहीं है।

Cumin: likely to remain in limited area

New Delhi, 02 September (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 8000/9000 bags in Unjha. The arrivals reported to be at the lower level, after this, the buying support seems weak, due to this, here, the prices of cumin dropped down by Rs 20/25 per 20 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 40/45 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained at Rs 22800 per quintal owing to the sluggish buying. The active contact prices softened by Rs 30 or 0.14 percent to Rs 21065 per quintal due to the improved speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the near future.

जीरा : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन कमजोर बढ़ने से वहां 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40-45 रुपए की तेजी आई थी। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटारियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.14 प्रतिशत सुधरकर 21,065 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने का अनुमान है।

Fenugreek: no long uptrend

New Delhi, 02 September (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the downfall during the previous days, due to this reason, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। खपत का सीजन बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।