New Delhi, 20 February (NNS): During the review week, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11300 per quintal due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 700/800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract market softened by Rs 10 or 0.09 percent to Rs 10560 per quintal owing to the weak speculative buying. There is a possibility of uptrend in the prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 11,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 10 रुपए या 0.09 प्रतिशत नरम होकर 10,560 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Nutmeg: no increment
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of nutmeg held steady at Rs 770 per kg due to the sluggish offtake even after the ongoing Ramadan month. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.
जायफल : बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। रमजान का महीना चालू होने के बाद भी यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में बढ़ोत्तरी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: held strong
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 15200 per quintal during the review week because of the improved sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 7200 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 264 or 1.71 percent to Rs 15730 per quintal because of the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
हल्दी : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी हल्दी की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए और बढ़कर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतना ही सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 7200 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की वृद्धि होने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 264 रुपए या 1.71 प्रतिशत तेज होकर 15,730 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1500 per kg due to the sluggish offtake even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the upcoming consumption season and weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा खपत के आगामी सीजन को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 20 to Rs 1630 per kg due to the improved sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction prices gained to Rs 1450/1662 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बड़ी इलायची की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रु तेज होकर 1630 रु प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1450/1662 रु हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: will likely to remain stable
New Delhi, 20 February (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 9000/10000 bags in Unjha and the prices declined by Rs 40 per 20 kg. Here, the prices of cumin rose by Rs 100 to Rs 23800 per quintal due to the higher buying from the stockists even after the increment of Rs 200 per quintal in the prices during the previous days. The active contract prices jumped by Rs 65 or 0.28 percent to Rs 22940 per quintal due to all-round speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
जीरा : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। ऊंझा में नए जीरे की आवक बढ़कर करीब पांच हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। इसे मिलाकर वहां पर इस प्रमुख किराना जिंस की कुल करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां एक दिन पूर्व आई 200 रुपए की तेजी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए और बढ़कर 23,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.28 प्रतिशत सुधरकर 22,940 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Fenugreek: not likely to improve
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6700 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect because of the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of improvement in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : सुधार की आस नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक नगण्य होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
