New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16300 per quintal owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices jumped by Rs 346 or 2.49 percent to Rs 14250 per quintal owing to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
धनिया : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 16,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 346 रुपए या 2.49 प्रतिशत उछलकर 14,250 रु पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
Nutmeg: will likely to remain weak
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 725 per kg due to the stability after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect owing to the nominal buying from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to remained weak during the near future.
जायफल : सुस्ती जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल में स्थिरता का रुख बनने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की नाममात्र लिवाली से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रह सकती है।
Turmeric: may show uptrend
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis jumped by Rs 100 to Rs 18900 per quintal owing to the improved offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 144 62 or 0.72 percent to Rs 20230 because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : और बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई वृद्धि के बाद हल्दी के उठाव में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए सुधरकर 18,900 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतना ही सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की वृद्धि होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 144 रुपए या 0.72 प्रतिशत तेज होकर 20,230 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 23 September (NNS): The transportation seems limited from the ships as the Iran has full control over the Strait of Hormuz. On the other hand, the situation seems uncertain for the Bob-al Mandeb in the gulf countries, as a result, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problem in import. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the near future.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का दबदबा बना होने से समुद्री जहाजों की आवाजाही सीमित हो गई है। उधर, अदन की खाड़ी में स्थित बाब अल मंदेब को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल बनता जा रहा है। इसके फलस्वरूप यहां कामकाज सुस्त बना होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1460 per kg due to the stability after the downfall in the prices during the last some days. Recently, the prices have gone down by Rs 40 per kg. The average auction price reported to around Rs 1250/1450 per kg in the last auction which held on 17th September. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बड़ी इलायची में स्थिरता का रुख बनता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1460 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की गिरावट आई थी। 17 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1450 रुपए रही थी। इसकी पहली फसल शुरू हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Cumin: no fear of downfall
New Delhi, 23 September (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23100 per quintal due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 14000/15000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The active contact prices rose by Rs 95 or 0.44 percent to Rs 21865 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not show uptrend during the near future.
जीरा : घटने का डर
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 23,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 14-15 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। बीते दिन भी वहां इसमें इतनी ही मंदी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 21,865 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घटने की आशंका दिख रही है।
Fenugreek: no possibility to increase
New Delhi, 23 September (NNS): The monsoon has arrived again, after this, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no possibility of more increment in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। राजस्थान से मानसून वापस हो चुका है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से भी इसकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद भी कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन खत्म होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
