New Delhi, 24 June (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 15500 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 42 or 0.28 to Rs 14752 per quintal because of the all-round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
धनिया : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 42 रुपए या 0.28 प्रतिशत नरम होकर 14,752 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Nutmeg: no fear of downfall
New Delhi, 24 June (NNS): The Strait of Hormuz has already been open, but before this, the ships have been started reaching at the ports of Oman, due to this reason, almost 4/5 containers of nutmeg have been reached to the ports of Oman from India, due to this reason, the prices of nutmeg remained stable at Rs 750 per kg. During the previous day, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the constant nominal demand from the gulf countries and opening of export. There is no fear of downfall in the spot nutmeg prices during the coming one or two days.
जायफल : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट आधिकारिक तौर पर खुल गया है लेकिन इससे पूर्व भी ओमान की बंदरगाह तक जहाज पहुंचने लगे थे। इसी वजह से भारत से भी जायफल के चार-पांच कंटेनर ओमान के तटों पर पहुंचे थे। इसकी वजह से यहां जायफल 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यात खुलने तथा खाड़ी के देशों की छुटपुट मांग से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मंदी का डर नहीं है।
Turmeric: will likely to remain sluggish
New Delhi, 24 June (NNS): The sale of turmeric reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis remained firm at Rs 15500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The arrivals reported to be around 3500 bags and the prices held stable at the same level of the previous day in Erode. The active contract prices improved by Rs 12 or 0.07 percent to Rs 16680 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.
हल्दी : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की छुटपुट लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 12 रु या 0.07 प्रतिशत सुधरकर 16,680 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती जारी रह सकती है।
Poppy seeds: no possibility to increase
New Delhi, 24 June (NNS): The transportation reported to be normal in the Strait of Hormuz, as a result, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The problems in import of the stock reported to be negligible, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में यातायात करीब-करीब सामान्य हो गया है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कतों की आशंका अब नगण्य रह गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 24 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 20 to Rs 1650 per kg because of the increased offtake after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1300/1675 per kg in the last auction which held on 11th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव और बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 11 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 24 June (NNS): There were around 11000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be weak as comparatively, after this, the prices slipped by Rs 40/50 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 155 or 0.75 percent to Rs 20585 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 11-12 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी कीमत में 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 155 रुपए या 0.75 प्रतिशत मंदा होकर 20,585 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की आस नहीं है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 24 June (NNS): The monsoon season has been active after the stability. Presently, the monsoon has reached in Maharashtra and this will likely to reach in the other states as well, due to this reason, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। ठहराव के बाद मानसून सीजन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। फिलहाल यह महाराष्टï्र में पहुंच चुका है तथा अगले कुछ ही दिनों में यह और बढ़कर अन्य राज्यों तक भी जा पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
