New Delhi, 08 October (NNS): Here, the prices of coriander badami jumped by Rs 200 to Rs 9000 per quintal owing to the improved offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1200/1300 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices improved by Rs 14 or 0.16 percent to Rs 8520 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

धनिया : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर धनिए के उठाव में सुधार दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी 1200-1300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 14 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 8520 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रहने की संभावना है।

Nutmeg: not likely to increase

New Delhi, 08 October (NNS): The buying of nutmeg reported to be sluggish at the improved prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 695 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi.The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot nutmeg prices will likely to remain high during the near future.

जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जायफल में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए का नाममात्र सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 13000 per quintal due to the improved sale even at the higher prices. Recently, the prices have improved in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 118 or 1 percent to Rs 11912 per quintal due to the higher speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और बढ़कर 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में भी इसमें इतना ही सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 118 रुपए या एक प्रतिशत तेज होकर 11,912 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 08 October (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of weak supply than the normal level and recent downfall in the temperature. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में हाल ही में आई कमी तथा आपूर्ति लगभग सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1430 per kg owing to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price slipped to Rs 1250/1775 per kg in the last auction which held on 03rd September, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1430 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 3 अक्तूबर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1250/1775 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नहीं हैं।

Cumin: may improve

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of cumin fell down by Rs 200 at Rs 20000 per quintal because of the improved sale even after the feeble prices. Recently, the prices have declined in the same proportion. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained firm at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 190 or 1 percent to Rs 19140 per quintal because of the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming one or two days.

जीरा : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे की बिक्री वृद्धि दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 190 रुपए या एक प्रतिशत तेज होकर 19,140 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Fenugreek: not likely to increase

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the sluggish buying from the exporters. The spot fenugreek prices will likely to increase during the coming days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की आस नहीं है।