New Delhi, 16 September (NNS): Copra prices in bags jumped by Rs 3000 to Rs 36000 per quintal due to the weak sale after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because no new crop will likely to arrive in the near future. There is a lack of arrival pressure in the spot copra prices during the near future.
गोला : बाजार दबा रहेगा
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोले की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणास्वरूप यहां गोला कट्टों में 3 हजार रुपए गिरकर 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले का बाजार दबा रह सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 16 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त पड़ा हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही मेंं इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Almond kernel: no long increment
New Delhi, 16 September (NNS): The new crop has been ruling in the America, due to this reason, the quality of imported stock reported to be weak, in this situation, here, the prices of almond kernel California eased by Rs 50 to Rs 1060 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 1/20 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। अमेरिका में बादाम की नई फसल चल रही है। इसकी वजह से आयातित मालों की क्वालिटी सामान्य से कुछ हल्की आने की चर्चा सुनी जा रही है। यही वजह है कि यहां लिवाली कमजोर पड़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 50 रुपए गिरकर 1060 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1-20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी नहीं है।
