New Delhi, 25 December (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 19000 per quintal due to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. Presently, there are no weddings, but the market sentiments were because of the recent uptrend in the prices of coconut powder. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियों के साए नहीं हैं लेकिन गोला बुरादा में हाल ही में आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: no possibility to improve
New Delhi, 25 December (NNS): The prices of cashew 320no. held stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of improvement in the spot copra prices during the coming days.
काजू : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Almond kernel: not likely to increase
New Delhi, 25 December (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 20 to Rs 820 per kg due to the limited profit, taking selling from the stockists after the recent uptrend in the prices. Before this, its prices gained by Rs 120/130 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर बादामगिरी का उठाव कमजोर पड़ने लगा है। हाल ही में आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने से यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए मंदी होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 120-130 रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
