New Delhi, 21 October (NNS): The prices of copra showed uptrend on seeing the wedding and festival season and demand support. Recently, the prices of copra in bags ascended by Rs 1000 to Rs 36000/37000 per quintal. Recently, the demand showed uptrend in the markets due to the upcoming winter, diwali season and previous durga puja. The buying of coconut powder seems high from the commercial purchasers who make bakery products, laddu, sweets makers and confectioners. The copra and coconut has been majorly produces in Kerela, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka and its market will be profitable during the near future.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन मिलने तथा त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 36000/37000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।हाल ही में बीते दुर्गा पूजा, और आगामी दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इसका बाजार आगे चलकर लभदायक रहेगा।

Cashew: will remain strong

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of cashew 320 no. gained by Rs 50 to Rs 870/890 per kg. The traders and the sweets manufacturers are purchasing the stock in wholesale. The prices of cashew showed strong trend in the markets. The demand of dry fruits showed uptrend in the domestic markets on seeing the upcoming weddings, chatt and diwali. The arrivals seems weak at the international markets and the rupee showed constant fluctuations against the American dollar, due to this, the prices showed uptrend.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर रुक रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

Almond kernel: will remain high

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of almond kernel strengthened by Rs 10 to Rs 1060/1160 per kg on seeing the uptrend after the downfall in the prices. Recently, the prices showed downfall in the markets due to the arrivals of the new containers. On seeing the dmeand of diwali, the market showed improved trend. The prices showed constant fluctuations in the local markets due to the increment in the containers from California in the famous markets including India. The demand reported to be strong from the sweets makers and the gift packers along with the wholesale distributors due to the upcoming wedding season.

बादामगिरी : आगे तेज रहेगी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में मंदी के बाद फिर से तेजी देखने को मिल रही है। इसकी कीमतों में 10 रुपए की मजबूती आने से इसके भाव 1060/1160 रुपए प्रति किलो हो गए। हाल ही में अधिक कंटेनरो का एस्टीमेट आने से मंडियो में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आगामी दिवाली की मांग को देखते हुए बाजार आगे सुर्ख बना रहगा। भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आने वाले शादी के सीजन के चलते थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग मजबूत बनी हुई है।