New Delhi, 07 October (NNS): On seeing the weddings and festival seasons along with navratri, the prices of copra showed uptrend. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal, due to this, the prices of copra in bags remained at Rs 34000/35000 per quintal. Recently, the demand showed uptrend owing to the upcoming winter, diwali and durga pooja. The procurement of copra showed heavy uptrend from the commercial purchasers along with sweets manufacturers. Copra and coconut has been majorly produces in Kerela, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. Now, the arrivals reported to be limited in the local markets and producing markets of North India. The old stock reported to be limited in the spot markets and the festival demand reported to be high during the coming days.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 34000/35000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।हाल ही में बीते गणेश उत्सव से लेकर अब आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है।
Cashew: will be profitable
New Delhi, 07 October (NNS): Recently, the prices of cashew gained by Rs 50 per kg, as a result, here, cashew 320 no. remained stable at Rs 870/890 per kg. The demand reported to be high from the traders, sweets manufacturers and the wholesale traders. The prices showed strong trend in the markets. On seeing the diwali, chatt and upcoming weddings season, the demand of dry fruits seems high in the domestic markets. Along with this, the arrivals reported to be weak in the international markets and the prices of cashew showed uptrend amid constant fluctuations. The demand seems high from the gift pack manufacturers, sweets manufactures and general consumers.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो हो गया। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।
Almond kernel: will likely to remain high
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of almond kernel gained by Rs 20/30 to Rs 1080/1200 per kg. There is a heavy shortage of import in India from the International markets. The amount of imported containers seems weak in the India as compared to the previous year. The storage of the stock seems weak at the Indian ports during the last some weeks, due to this, the domestic stock reported to be limited. The demand of gift packs, dry fruits, and sweets showed uptrend during the festival season. On seeing the shortage of the stock in the markets, due to this, the buying showed strong trend from the big traders and the stockists, due to this, the prices showed uptrend. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import of almond seems high from the international markets.
बादामगिरी : आगे और तेज रहेगी
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में इस समय मजबूती का रुख बना हुआ है। यहां पर इसके भाव 20/30 रुपए तेज होकर 1080/1200 रुपए प्रति किलो के उच्च शिखर पर जा पहचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत आने वाले बादाम के आयात में भारी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले भारत में आयातित कंटेनर्स की संख्या काफी घट गई है। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय बंदरगाहों पर आयात की खेप अपेक्षाकृत धीमी रही है, जिससे घरेलू हाजिर बाजार में स्टॉक सीमित हो गया है। त्यौहारों के दौरान ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों और गिफ्ट पैक की मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजार में माल की कमी को देखते हुए बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने मजबूत लिवाली की है, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर रहने से विदेशों से बादाम मंगवाना महंगा पड़ रहा है।
