New Delhi, 07 August (NNS): The shrawan has been ongoing, after this, here, the sale of copra seems weak, due to this, here, the prices of copra in bags remained firm at Rs 37500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply amid good rainfall in the southern parts of the country. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चल रहा है। इसकी बाद भी यहां गोले की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाला ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। दक्षिण भारत में हो रही अच्छी वर्षा के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 07 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 880 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up  by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the affected supply amid good rainfall in the ongoing monsoon season. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 880 रुपए प्रति किलेाग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन चालू होने और दक्षिण भारत में हो रही अच्छी वर्षा से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 07 August (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 1030 per kg due to the improved offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The booking rates of almond reported to be high and the new data of almond and its products will arrive, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए तेज होकर 1030 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। बुकिंग दर बढ़ने तथा अगले सप्ताह बादाम और इसके उत्पादों के आयात के नए आंकड़े आने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।