New Delhi, 10 April (NNS): the prices of copra in bags remained stable at Rs 36000 per quintal due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The weddings will likely to start soon. The spot copra prices were likely to remain strong during the coming one or two days.

गोला : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। जल्दी ही ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने वाली हैं। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Almond kernel: not likely to increase

New Delhi, 10 April (NNS): the import of almond and its kernel showed uptrend during the previous month. According to the received information, around 1230 containers of almond and 11 containers of its kernel have been imported in the country during the previous month. Here, the prices of almond kernel California reduced by Rs 15 to Rs 815 per kg because of the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 15 to Ra 815 per kg due to the weak buying from the stockists after the increment in import. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बादामगिरी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले महीने बादाम और इसकी गिरी के आयात में वृद्धि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते महीने देश में बादाम के 1230 तथा इसकी गिरी के 11 कंटेनरों का आयात हुआ है। आयात में वृद्धि होने की खबरें मिलने के बाद यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए मंदी होकर 815 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 10 April (NNS):  The sale of cashew reported to be sluggish due to the consumption season off, as a result, here, cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and the new crop has been started arriving in the markets. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने के कारण काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चालू होने और अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।