New Delhi, 18 February (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 34500 per quintal due to the weak sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing wedding season and the upcoming holi festival. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। होली जैसा बड़ा त्यौहार सामने होने तथा ब्याह-शादियां भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Cashew: will remain stable at the same level
New Delhi, 18 February (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices in the international markets and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
काजू : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।
Almond kernel: no long uptrend
New Delhi, 18 February (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 5 to Rs 825 per kg during the review week owing to the improved sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect as the holi festival will likely to arrive so0on. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री में सुधार देखा गया। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया मामूली 5 रुपए सुधरकर 825 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। होली जैसा बड़ा त्यौहार की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
