New Delhi, 28 November (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the increment in the prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply and availability. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.

गोला : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 33,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर डटा रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing consumption season. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन चालू होने के बाद भी बाजार की धारणा में बदलाव नहीं हो रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Almond kernel: no fear of downfall

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of almond kernel Californiaimproved by Rs 5 to Rs 815 per kg due to the strong offtake. During the previous day, the prices have improved by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption and higher booking rates. There is no possibility of downfall in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस)। बीते आई तेजी के बाद भी यहां बादामगिरी का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 5 रुपए और सुधरकर 815 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पूर्व इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर बढ़ने तथा सर्दियों की संभावित खपत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।