New Delhi, 29 October (NNS): Here, the prices of copra in bags held stable at Rs 33000 per quintal because of the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The wedding season has been started, due to this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.

गोला : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। जल्दी ही ब्याह-शादियां का सीजन शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 29 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and weak supply than the normal level. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि खपत का सीजन चल रहा है लेकिन आपूर्ति सामान्य स्तर के आसपास होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 29 October (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have softened by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because of weak import than the normal level and expected winter demand. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की नरमी आई थी। आयात तुलनात्मक  रूप से नीचा बना होने और सर्दियों की संभावित खपत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबत ही बनी रह सकती है।