New Delhi, 05 September (NNS): The sale of copra reported to be weak at the higher prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the prices of coconut gained by Rs 7 percent in Sri Lanka and weak supply than the normal level. The spot copra prices will likely to remain strong during the near future.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति सामान्य से कमजोर पड़ने तथा श्रीलंका में नारियल में हाल ही में आए 7 प्रतिशत से अधिक उछाल की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 05 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the America increased the tariff by 50 percent. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 05 September (NNS): The offtake of almond kernel reported to be high even after the higher prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 750 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The new crop of almond has been arriving in America. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season. The spot almond kernel prices will likely to remain strong at the same level during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल चालू है। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
