New Delhi, 02 July (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 29500 per quintal owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the shrawan consumption and affected monsoon supply. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। मानसून की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने तथा श्रावणी खपत को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the America has imposed the tariff over Vietnam. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका द्वारा वियतनाम पर भारी टैरिफ लगाए जाने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: will remain sluggish
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 740 per kg owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The new crop of America will likely to arrive after one and a half months, but, the market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर बादामगिरी का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में नई फसल शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय शेष है लेकिन यहां खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
