New Delhi, 01 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 38000 per kg due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing weddings and lack of availability and supply. The spot copra prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

गोला : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने जबकि ब्याह-शादियां भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में स्थिरता बनी रह सकती है।

Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 01 May (NNS): Here, the prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the consumption season off. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the new crop. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the near future.

काजू : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने की वजह से काजू की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।

Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 01 May (NNS): Here, the prices of almond kernel California improved by Rs 15 to Rs 805 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी का उठाव बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए तेज होकर 805 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।