New Delhi, 03 October (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 32000 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 4000 per quintal. The market sentiments may affect owing to the profit taking selling and higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot copra prices during the near future.
गोला : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 4 हजार रुपए की गिरावट आई थी। तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत तथा मुनाफावसूली बिकवाली से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cashew: no increment
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 320 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the near future.
काजू : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने तथा आपूर्ति में सुधार होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Almond kernel: will remain sluggish
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 745 per kg due to the lack of offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing new crop in America. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.
बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी के उठाव में कमी आई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पर पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में चल रही बादाम की नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है।
